खबर
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग: कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित रॉयल मार्केटिंग कंपनी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। प्लॉट नंबर 13-ए पर संचालित इस कंपनी में फिनाइल, झाड़ू, हार्पिक और फ्लोर क्लीनर सहित घरेलू सफाई में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनाए जाते हैं।

आग लगते ही कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पांच दमकल वाहनों की मदद से बुझाई आग
आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।

इस दौरान आग की लपटें कंपनी के पीछे स्थित मित्तल कंपनी तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई। इसके बाद दमकलकर्मियों ने दोनों कंपनियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग आसपास के औद्योगिक परिसर में और फैलने से रोकना राहत दल के लिए चुनौती रहा।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि आग शॉर्ट सर्किट, किसी मशीन में खराबी या किसी अन्य वजह से लगी। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

दोनों कंपनियों में नुकसान का आकलन जारी
आग से रॉयल मार्केटिंग कंपनी और मित्तल कंपनी को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। घटना के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान के संबंध में पुलिस तथा दमकल विभाग की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

1 minute ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

5 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

8 minutes ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

10 minutes ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

15 minutes ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

23 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

33 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

35 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

42 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 1 hour ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

about 1 hour ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!