समुद्र के बीच नाव में लगी भीषण आग: 5 लोगों की मौत; कई यात्री लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक यात्री फेरी में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फेरी में यात्रियों और क्रू सदस्यों समेत करीब 271 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जहाजों की मदद से 225 लोगों को बचाया
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर जा रही थी। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही समुद्र में फेरी में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद आसपास मौजूद कई जहाजों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया।
अब तक 225 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाए जाने की जानकारी है। बचाए गए लोगों को राहत एवं बचाव जहाजों पर पहुंचाया गया। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।
फेरी पर फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमें
स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11:20 बजे तक लगभग 40 लोग फेरी पर मौजूद बताए गए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे थे। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्री क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
एक साल पहले भी यात्री जहाज में लगी थी आग
इंडोनेशिया में इससे पहले जुलाई 2025 में भी एक यात्री जहाज में भीषण आग लगी थी। नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के तट पर KM बार्सिलोना 5 नाम के जहाज में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 150 लोगों को बचाया गया था। फिलहाल मदुरा द्वीप के पास हुए ताजा हादसे में आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने मांगा इंसाफ:बच्चों संग एसपी ऑफिस पहुंची; हत्या का केस दर्ज करने की मांग

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज:महाकाल में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चांदी की पालकी में निकले बाबा

कांग्रेस की जीत पर शहर में जश्न का माहौल:ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता; बांटी मिठाइयां, बोले- जनता ने बदलाव पर लगाई मुहर

नौ साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव:सितंबर में मतदान की तैयारी; हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन

राम मंदिर ट्रस्ट में फिर बड़ा बदलाव:अब इनको किया जिम्मेदारी से मुक्त; नए नाम की तलाश शुरू

नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़ाया गर्दा

बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान:बोले- अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी; इतने वोट से चल रहे आगे

जय श्री महाकाल:श्रावण की फुहारों में शिवमय हो उठती है महाकाल की नगरी उज्जैन...

हरिद्वार की आरती से केदारनाथ धाम तक:यूं ही नहीं उत्तराखंड कहलाता है देवभूमि; प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत संगम

दतिया में फिर हारी भाजपा:इतने वोट से जीती कांग्रेस; नरोत्तम पर लगे भीतरघात के आरोप, आशुतोष ने कहा- जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया

बाबा के दर्शन को चले भक्त:मौसम साफ होते ही बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल; जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से नए जत्थे की रवानगी रुकी

वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर:बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा

पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव:जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश

‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट:पहले हॉर्न बजाया; फिर बुलेट के आगे गाड़ी अड़ाकर की पिटाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!