होटल में भीषण आग: 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 गंभीर घायल, AC में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बीरभूम।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग AC में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
सावन सोमवार के चलते तारापीठ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इनमें से कई श्रद्धालु बिदिशिनी होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी होटल की पहली मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे होटल में फैल गया।
बताया जा रहा है कि होटल का पिछला दरवाजा बंद था, जिसके कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। आग और धुएं के बीच कई लोग फंस गए।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
‘पूरे होटल में धुआं भर गया था’
हादसे में बची कोलकाता की एक महिला ने बताया कि आग लगने के बाद अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया। सांस लेना मुश्किल हो गया था और बाहर निकलने का रास्ता तलाशना भी बेहद कठिन हो गया। कुछ ही देर में होटल में अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें हादसे की जांच में जुटी हैं। आग के वास्तविक कारणों और होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
मां तारा का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है तारापीठ
तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर की प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दर्शाया गया है। परंपरा के अनुसार दिन में देवी को सोने का मुखौटा पहनाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है।
तारापीठ मंदिर के पास स्थित महाश्मशान तांत्रिक साधना की परंपरा के लिए भी प्रसिद्ध है। इस स्थान का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के परम भक्त बामाखेपा से माना जाता है। यहां उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी स्थित है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!