खबर
Top News

नागपंचमी-सावन सोमवार पर उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब: नागचंद्रेश्वर के दर्शन की कतार में बढ़ा भीड़ का दबाव; 13 की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन ने कहा- स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
नागपंचमी-सावन सोमवार पर उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान महाकाल की तीसरी सवारी एक ही दिन होने के कारण उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ श्रद्धालुओं के बेसुध होने और बैरिकेड गिरने की घटनाएं सामने आईं।

13 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत
करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल और मेडिकल कैंप पहुंचाया गया। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने भगदड़ या अफरातफरी की घटना से इनकार किया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक दर्शन व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रही और किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

करंट की अफवाह के बाद बढ़ा भीड़ का दबाव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरसिद्धि चौराहे और बड़े गणेश मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में अचानक करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में हलचल हुई। इसी दौरान लाइन खुलने से भीड़ आगे बढ़ी और दबाव बढ़ गया। कुछ श्रद्धालु गिर गए और उनके ऊपर बैरिकेड भी गिरने की बात सामने आई है।

ऊपर दो बैरिकेड गिर गए
घायल सागर उर्फ लकी ने बताया कि वह रात करीब एक बजे लाइन में लगा था। करीब 7-8 घंटे बाद हरसिद्धि चौराहे तक पहुंचा। वहां करीब दो घंटे खड़े रहने के बाद अचानक लाइन खुली और भीड़ आगे बढ़ी। इसी दौरान उसके ऊपर दो बैरिकेड गिर गए। एक बैरिकेड उसने खुद हटाया, जबकि दूसरे की वजह से उसके पैर में गंभीर चोट आई।

40 हजार श्रद्धालु कतार में
पुलिस के मुताबिक नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु बैरिकेडिंग में कतारबद्ध थे। नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है और साल में सिर्फ नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोला जाता है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर और 2 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

श्रद्धालुओं ने सुनाई आपबीती
मीनू नाम की श्रद्धालु ने बताया कि उनका बेटा नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गया था। भीड़ के दौरान वह बैरिकेड के नीचे दब गया। एक युवक ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये लोग हुए घायल
सागर पिता मांशीष, निवासी किसनपुरा, उम्र 15 साल। सजीव नोनू चौधरी, निवासी दरभंगा, बिहार, उम्र 36 साल। खुशी पिता माधव राव, निवासी बड़ा गणेश, ग्वालियर, उम्र 20 साल।हरीशचंद पिता अशोक, निवासी वासना, गुजरात, उम्र 26 साल। तुलसी पिता जय प्रकाश, निवासी गुजरात, उम्र 15 साल। जय पिता जय धवन, निवासी गुजरात, उम्र 12 साल। लखन गोविन्द। सोनम सिंह।

प्रशासन का दावा- स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि नागपंचमी और सावन सोमवार एक साथ होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, लेकिन मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारु है। उनके मुताबिक मंदिर परिसर में किसी तरह की अफरातफरी या अप्रिय घटना नहीं हुई और श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीन बड़े आयोजन एक साथ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। नागचंद्रेश्वर दर्शन के अलावा सावन सोमवार और शाम को भगवान महाकाल की तीसरी सवारी भी निकलनी है। सवारी में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

पहले से ज्यादा चौड़ी की गई थी बैरिकेडिंग
प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बैरिकेडिंग को अधिक चौड़ा किया था। चारधाम मंदिर क्षेत्र से देर रात ही बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

इसके बावजूद कई घंटे तक कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 9 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 9 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 9 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 9 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 10 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 10 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 10 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 10 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 10 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 10 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 11 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 11 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 11 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 11 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 11 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 11 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 11 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 11 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!