शादीशुदा महिला से 17 लाख की ठगी: सोना सस्ता बताकर फंसाया; इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
इंस्टाग्राम ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने शादीशुदा महिला से करीब 17 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।
आरोपी ने खुद को विदेश में रहने वाला बड़ा कारोबारी बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया और सोने की तस्करी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
इंस्टाग्राम पर हुई पहचान
पीड़ित महिला छाया (25), मुरार थाना क्षेत्र के हाथीखाना रोड चौराहा की रहने वाली है। महिला के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम आईडी rohitsinghthakur01 से एक युवक ने संपर्क किया।
उसने अपना नाम रोहित ठाकुर बताया और दावा किया कि वह थाईलैंड में इलेक्ट्रॉनिक्स और कार शोरूम का बिजनेस करता है।
सोना सस्ता बताकर किया आकर्षित
आरोपी ने महिला को बताया कि थाईलैंड में सोना भारत की तुलना में काफी सस्ता मिलता है और वह भारत आते समय सोना लेकर आएगा। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण महिला उसकी बातों में आ गई और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई।
कस्टम अधिकारी बनकर किया कॉल
8 दिसंबर 2025 को महिला के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि रोहित ठाकुर को सोना लाते समय पकड़ लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए जुर्माना, टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर पैसों की मांग की गई।
QR कोड से ट्रांसफर कराए लाखों रुपए
आरोपी और उसके साथियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से लगातार पैसे मंगवाए। महिला ने QR कोड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया। इस तरह ठगों ने उससे कुल 16.92 लाख रुपए वसूल लिए।
गहने गिरवी रखकर जुटाई रकम
पैसों की मांग बढ़ती गई तो महिला ने अपने और सास के सोने के गहने गिरवी रखकर रकम जुटाई। जब इसके बाद भी पैसे मांगे जाने लगे, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस में शिकायत, जांच जारी
पीड़िता ने दो दिन पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुरार थाना पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!