मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं से की गई मदद की गुहार: घोषणा के बाद भी नहीं मिली राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही 3 साल की बेबी अनिका शर्मा के लिए परिजनों और टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर कई विधायकों व अन्य नेताओं तक गुहार लगाई है लेकिन अभी उसे मदद नहीं मिली है। उन लोगों ने घोषणा व भरोसा दिया है लेकिन वो अभी तक पूरा नहीं हुआ।
बेबी अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 से जूझ रही है। देशभर में इस बीमारी से 17 बच्चे पीड़ित हैं। पिता प्रवीण शर्मा के मुताबिक, टीम अनिका ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर समत्व भवन में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने अनिका की मदद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।
इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला समेत कई नेताओं ने भी घोषणा व वादे किए थे जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। अनिका के लिए मदद की दरकार है और वो जितनी जल्दी मिल जाए उतनी जल्दी उसका जीवन बचने की संभावना बनेगी।
इस बीमारी का एकमात्र इलाज अमेरिकी इंजेक्शन ही है जो करीब 9 करोड़ रुपए में आता है। अभी तक साढ़े चार करोड़ रुपए एकत्र हो चुके हैं। इतनी ही राशि की दरकार अभी भी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 75 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं और एम्स दिल्ली भी 50 लाख रुपए स्वीकृत कर चुका है। ये दोनों राशि भी अभी तक नहीं मिली है।
सांसद शंकर लालवानी को मंत्रालय द्वारा स्वीकृत राशि का पत्र सौंपा गया है जो राशि पूर्व में स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन मिली नहीं है।
बड़नगर-कैंपेन से जुटाई राशि
बेबी अनिका माता सरिता शर्मा और अन्य लोगों के साथ कल बड़नगर पहुंची जहां उसे 1.21 लाख रुपए की मदद दी गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने अनिका को खूब लाड़-दुलार किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उसे जीवन बख्शे ताकि वो सदा हंसती-खेलती रहे। कल फिनिक्स सिटाडेल माल में लगे कैंपेन में भी नगद राशि मिली। कुछेक लोगों ने मदद की घोषणा भी की।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!