हथियार के साथ रील बनाना पड़ गया भारी: छपरी बदमाश शुभम खटीक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में केस, बदमाश ने कान पकड़कर मांगी माफी, खुलासा फर्स्ट में खबर छपते ही हरकत में आई पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर धारदार हथियार के साथ फिल्मी गाने पर वीडियो बनाकर रौब झाड़ने वाले नंदा नगर (जनता क्वार्टर) निवासी शुभम खटीक का खुलासा खुलासा फर्स्ट ने बुधवार को प्रमुखता से किया था, जिसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें शुभम खटीक धारदार हथियार लेकर फिल्मी गाने पर स्टाइल में पोज देते और वीडियो बनाते, खुलेआम हथियार लहराते दिखा। इस मामले को ‘खुलासा फर्स्ट’ ने ‘शहर में बदमाश बेलगाम’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया था। गिरफ्तारी के बाद युवक का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। साथ ही भविष्य में इस तरह के वीडियो नहीं बनाने की नसीहत भी लेता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!