एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व बीजेपी नेता सहित 2 को 14 साल की सजा; इस मामले में लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए ग्वालियर एनडीपीएस कोर्ट ने संदीप सिंह तोमर और पूर्व भाजपा नेता विवेक पोरवाल को 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश नवनीत कुमार वालिया की कोर्ट ने दोनों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
1900 किलो डोडा चूरा ट्रक से बरामद
मामला 23 सितंबर 2022 का है, जब मोहाना थाना पुलिस ने एबी रोड पर घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी में मक्के की भूसी के नीचे छिपाई गई 76 प्लास्टिक बोरियों में 1900 किलो (19 क्विंटल) डोडा चूरा बरामद हुआ।
मौके से संदीप सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी नाबालिग पाया गया।
असम से MP तक फैला नेटवर्क
जांच में सामने आया कि यह अवैध खेप दीमापुर (असम क्षेत्र) से लाई गई थी और इसे मंदसौर व नीमच में सप्लाई किया जाना था। योजना के अनुसार माल को देवास टोल नाके तक लाकर आगे वितरण किया जाना था।
विवेक पोरवाल की अहम भूमिका
जांच में खुलासा हुआ कि विवेक पोरवाल ने तस्करी में रुपयों का प्रबंधन और नेटवर्क कोऑर्डिनेशन किया। कोर्ट में उसके खिलाफ बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया चैट जैसे डिजिटल साक्ष्य पेश किए गए।
2 आरोपी बरी, 1 फरार
कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में हरिसिंह उर्फ हरीश और देवकिशन को दोषमुक्त कर दिया। वहीं एक अन्य आरोपी बृजेश सिंह सिकरवार हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से फरार है।
जेल में है मुख्य आरोपी
संदीप सिंह तोमर 23 सितंबर 2022 से लगातार जेल में है। यह मामला प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!