जांच में बड़ा खुलासा: बोरिंग का पानी कर रहा था नर्मदा जल को दूषित; 60 में से 35 सैंपल फेल, पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी और मौतों के पीछे की एक और बड़ी वजह अब सामने आ गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि नर्मदा लाइन में मिल रहा बोरिंग का पानी खुद गंभीर रूप से दूषित था और उसी ने पूरे क्षेत्र में सप्लाई होने वाले पानी को जहरीला बना दिया।
बोरिंग के पानी की जांच रिपोर्ट में मल-मूत्र जनित खतरनाक बैक्टीरिया फीकल कोलीफार्म पाए गए हैं। यह वही बैक्टीरिया है, जो हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए और डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है।
मानकों के अनुसार पानी में फीकल कोलीफार्म की मात्रा शून्य (0 प्रतिशत) होनी चाहिए, लेकिन जांच में यह सीमा कई गुना अधिक पाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के 60 बोरिंग के पानी के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 35 सैंपल पूरी तरह फेल निकले।
कुछ बोरिंग के पानी में फीकल कोलीफार्म की मात्रा 84 तक पाई गई, जबकि कुछ सैंपलों में यह आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया, जो सीधे तौर पर गंभीर स्वास्थ्य संकट का संकेत है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला के वार्ड की बोरिंग भी दूषित पाई गई है।
इससे साफ हो गया है कि समस्या किसी एक गली या मोहल्ले तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भागीरथपुरा क्षेत्र में फैली हुई है। भागीरथपुरा में फिलहाल 500 से अधिक सरकारी और निजी बोरिंग सक्रिय हैं।
इनमें से कई बोरिंग का पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के नर्मदा लाइन में मिल रहा था, जिससे शुद्ध नर्मदा जल भी दूषित हो गया। यही वजह मानी जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त, डायरिया और संक्रमण की चपेट में आए और कई की जान तक चली गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि फीकल कोलीफार्म की मौजूदगी यह साफ बताती है कि पानी में सीवेज या मल-मूत्र का मिश्रण हो रहा है। ऐसे पानी का उपयोग पीने, खाना बनाने या घरेलू कामों में करना सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकता है।
अब सवाल यह है कि जब मानकों के मुताबिक बोरिंग के पानी की नियमित जांच जरूरी है, तो इतने लंबे समय तक यह लापरवाही कैसे चलती रही? किसकी अनुमति से दूषित बोरिंग का पानी नर्मदा लाइन में मिलाया गया? और आखिर इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
भागीरथपुरा में सामने आए इस खुलासे ने प्रशासन, नगर निगम और जलप्रदाय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!