नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई गई है।
सप्लाई करने की तैयारी में थे
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंचे थे और यहां इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे।
गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को देखकर भागने लगे युवक
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे।
इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ।
ओडिशा के कांटाबांजी से लाए थे गांजा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोहलपुर की नई बस्ती निवासी आदित्य पटेल (21) और पीयूष कुशवाहा (22) के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा के कांटाबांजी से आमिर नाम के व्यक्ति से गांजा लेकर आए थे।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी जबलपुर में गांजे की खेप खपाने की योजना बना रहे थे।
अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!