एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की नशीली कफ सिरप की जब्त; नेटवर्क की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। STF ने मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की है।
नेटवर्क की जांच तेज
जांच एजेंसी के अनुसार जब्त खेप में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड की बड़ी मात्रा शामिल है। कार्रवाई के बाद STF ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह राजधानी में हाल के दिनों में STF की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
पहले पकड़ी थी डेढ़ करोड़ की खेप
इससे पहले गांधी नगर क्षेत्र की पटेल सिटी कॉलोनी में एक किराए के मकान पर छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की अवैध कफ सिरप बरामद की गई थी। उस कार्रवाई में दो कमरों से 700 से अधिक पेटियां, पैकिंग सामग्री और मशीनें जब्त की गई थीं। मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई थीं।
आरोपियों से पूछताछ के बाद मिला नया सुराग
सूत्रों के मुताबिक पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मुबारकपुर क्षेत्र में छिपाकर रखे गए अवैध स्टॉक की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर STF ने नई दबिश दी और बड़ी मात्रा में नशीली सिरप बरामद की।
पूरे नेटवर्क की जांच जारी
STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली कफ सिरप कहां से लाई जा रही थी। इसका वितरण किन जिलों और राज्यों तक किया जा रहा था। कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पैकेजिंग और सप्लाई नेटवर्क कैसे संचालित किया जा रहा था।
अधिकारियों का मानना है कि यह संगठित नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!