आईपीएल सट्टे का बड़ा खुलासा लाखों का हिसाब-किताब बरामद: धर्मराजपुरी कॉलोनी में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 1 पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एरोड्रम थाना क्षेत्र से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने धर्मराजपुरी कॉलोनी में क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसके पास से लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब-किताब मिला है, जिससे इस पूरे नेटवर्क के बड़े और संगठित होने के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सट्टा रैकेट दुबई से संचालित आईडी के जरिए चलाया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम यादव (32) पिता सतीश यादव है, जो धर्मराजपुरी कॉलोनी का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है।
इसके बाद टीम ने योजना बनाकर छापामार कार्रवाई की, जिसमें शुभम को रंगेहाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टे से जुड़ी डायरी, डिजिटल रिकॉर्ड और लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि शुभम दुबई से संचालित सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और वहीं से उसे ऑनलाइन आईडी मिलती थी, जिसके जरिए वह ग्राहकों से सट्टा खिलवाता था।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एप्स से चलता था नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वाट्सएप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। आईपीएल मैचों के दौरान टीम, ओवर, रन और अन्य घटनाओं पर दांव लगवाए जाते थे। सट्टे का पूरा संचालन डिजिटल माध्यम से होता था, जिससे नकदी का कम इस्तेमाल होता और पुलिस की नजरों से बचने में आसानी रहती।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कितने लोग जुड़े हुए हैं और इसकी जड़ें कहां तक फैली हैं।
बड़े नेटवर्क की आशंका: दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड से साफ है कि यह कोई छोटा-मोटा सट्टा संचालन नहीं था, बल्कि लाखों रुपए का लेन-देन हो रहा था। पुलिस को शक है कि शुभम के पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जो शहर में कई जगहों पर इस तरह का सट्टा चला रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्ध लोगों के नाम भी सामने आए, जिनकी तलाश की जा रही है। हर साल आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी के मामलों में तेजी देखी जाती है। एरोड्रम पुलिस का कहना है आईपीएल के पूरे सीजन में सट्टेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी शुभम से पूछताछ कर पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सट्टा रैकेट से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!