दो पूर्व आईएएस पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेट अकादमी समेत करोड़ों की संपत्ति अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारियों अरविंद जोशी और टीनू जोशी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.46 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) की हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए ) के तहत की गई है।
सेमरी बजयफात क्षेत्र में हैं संपत्तियां
ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने 30 जून 2026 को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया। अटैच की गई संपत्तियों में क्रिकेट अकादमी, होटल, रिजॉर्ट और उनसे संबंधित भूमि शामिल है। ये सभी संपत्तियां भोपाल के सेमरी बजयफात क्षेत्र में स्थित हैं।
लोकायुक्त की एफआईआर से शुरू हुई जांच
यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस, भोपाल द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई जांच का हिस्सा है। एफआईआर में दिवंगत अरविंद जोशी और टीनू जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए गए थे।
जांच में दोनों के पास करीब 41.87 करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने का दावा किया गया था, जिसे उनकी वैध आय की तुलना में काफी अधिक बताया गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की।
बेनामी संपत्तियों और फर्जी करार का आरोप
ईडी की जांच में सामने आया कि कथित रूप से अवैध कमाई का उपयोग अपने नाम के अलावा परिजनों और करीबी लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में किया गया। एजेंसी का आरोप है कि वास्तविक स्वामित्व छिपाने के लिए बेनामी संस्थाओं और फर्जी करारों का सहारा लिया गया।
जांच के दौरान फेथ क्रिकेट क्लब और उससे जुड़ी क्रिकेट अकादमी भी एजेंसी के रडार पर आई। ईडी का दावा है कि अकादमी के संचालन और निर्माण में लगाया गया धन कथित रूप से अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) से आया था। एजेंसी के अनुसार, इसमें सहयोगी राघवेंद्र सिंह तोमर की भी भूमिका सामने आई है।
पहले भी 13.60 करोड़ की संपत्ति हुई थी अटैच
यह इस मामले में ईडी की पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी एजेंसी करीब 13.60 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। मामले में भोपाल स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत भी दायर की जा चुकी है।
जांच अभी जारी
ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी कथित गैरकानूनी कमाई से अर्जित अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर रही है। जांच में नए तथ्य सामने आने पर आगे भी अतिरिक्त संपत्तियां अटैच की जा सकती हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!