रिपोर्ट कार्ड खुलते ही गई टीआई सतीश पटेल की कुर्सी: पुलिस कमिश्नर ने किया डीसीपी कार्यालय अटैच; प्रशिक्षण में भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस महकमे में अब खराब रिपोर्ट कार्ड सिर्फ कागजों में दर्ज होकर नहीं रह जाएगा, बल्कि कुर्सी पर भी भारी पड़ सकता है। थानों की रैंकिंग में लगातार पिछड़ने वाले पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल को हटाने का फैसला इसी बदले हुए रुख का संकेत है।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उन्हें थाने से हटाकर डीसीपी कार्यालय अटैच कर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दे दी है। दूसरी ओर एसीपी स्तर पर जारी अक्टूबर की रैंकिंग ने भी अधिकारियों के कामकाज की तस्वीर सामने रख दी है।
पंढरीनाथ थाने की कमजोर रैंकिंग के पीछे अपराधों के निराकरण में देरी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी को प्रमुख वजह माना गया। सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक में जब आयुक्त ने जोन-4 के अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्होंने पंढरीनाथ थाने के टीआई सतीश पटेल के कामकाज पर असंतोष जताया।
इसके बाद रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कार्रवाई हुई। खास बात यह है कि पहले कमजोर प्रदर्शन करने वाले निरीक्षकों को सात दिन का प्रशिक्षण देकर दोबारा थाने में पदस्थ किया जाता था, लेकिन इस बार सतीश पटेल को थाने से हटाकर प्रशिक्षण कार्य में ही लगा दिया गया। उनकी जगह अपराध शाखा के निरीक्षक रामकुमार सिंह रघुवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसीपी निधि सक्सेना ने मारी बाजी... अक्टूबर की एसीपी रैंकिंग में गांधी नगर की निधि सक्सेना ने बाजी मारी। अन्नपूर्णा के शिवेंदु जोशी दूसरे और हीरानगर की रुबिना मिजवानी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके उलट संयोगितागंज की नीति दंडोतिया अंतिम पायदान पर रहीं।
अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट कार्ड ने साफ कर दिया कि कमिश्नरेट में अब प्रदर्शन का आकलन केवल थानों तक सीमित नहीं है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!