टॉवर डंप एनालिसिस से किया जाएगा लॉरेंस गैंग का खुलासा: कॉलोनाइजर की कॉलोनी में गोलियां चलाने वाला अब तक अज्ञात; पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सौंपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर क्षेत्र की गोधा एस्टेट कॉलोनी में परसों देर रात एक हेलमेटधारी बदमाश ने पिस्टल से हवाई फायर किए थे। बंदूकधारी गार्ड के ललकारने पर बदमाश भाग निकला था। चूंकि गोलियां कॉलोनाइजर मनीष गोधा के कार्यालय के पास चलाई गई थीं और उन्हें पूर्व में हैरी बॉक्सर की ओर से रंगदारी को लेकर धमकी मिल चुकी थी।
इसलिए सबसे पहले खुलासा फर्स्ट ने मामले को उठाते हुए शंका जताई थी कि गोलियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने चलाई थीं। मामले में लॉरेंस गैंग का नाम आते ही पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। हालांकि क्राइम ब्रांच अभी तय नहीं कर पा रही है कि गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं।
कहा जा रहा है कि फिलहाल फुटेज के आधार बदमाश का पता लगाया रहा है। साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही जांच दिशा तय होगी। कॉलोनी के बाहर छात्र हुड़दंग कर रहे थे। जांच एजेंसी ने तयशुदा समय पर घटनास्थल के आसपास चलने वाले मोबाइल नंबरों को जांच में शामिल किया है।
यानी एसआईटी टॉवर डंप एनालिसिस के आधार पर केस की जांच कर रही है। इसके बाद ही तय होगा कि गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाई थीं या नहीं। मामले में जांच दिशा तय करने के लिए एसआईटी मनीष गोधा के बयान भी ले सकती है।
उल्लेखनीय है कि परसों रात करीब 12 बजे गोधा स्टेट कॉलोनी, सुमति धाम में कॉलोनाइजर मनीष गोधा के कार्यालय के बाहर मंदिर के पास हेलमेट पहने पैदल पहुंचे बदमाश ने पिस्टल से करीब 8 राउंड फायर किए थे। बंदूकधारी गार्ड प्रमोद पटेल के ललकारने पर बदमाश भाग निकला था।
पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया था। चूंकि कॉलोनाइजर गोधा को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैंडलर हैरी बॉक्सर से धमकी मिल चुकी है। सूत्रों का कहना है कि तब उन्होंने पांच करोड़ रुपए क्रिप्टो करंसी के जरिये दुबई भिजवाकर जान बचाई थी। हालांकि उन्हें पुलिस ने सिक्योरिटी भी दी थी, लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं कराया था।
बहरहाल, इस घटना में बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसके चलते पुलिस फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर चुकी थी, लेकिन खुलासा फर्स्ट द्वारा लॉरेंस गैंग पर शंका जताने के चलते पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कल सुबह केस डायरी क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंप दी।
अब एसआईटी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जैसे गोधा की किसी बिल्डर से दुश्मनी या विवाद तो नहीं, जिसके चलते उन्हें धमकाने के लिए गोली चलाई हो। वहीं बुधवार रात कॉलोनी के बाहर कुछ युवक मस्ती कर रहे थे, जिन्हें गार्ड ने भगाया था।
ऐसा तो नहीं कि उनमें किसी युवक ने गार्ड को धमकाने के लिए गोलियां चलाई हों। चौकीदार का भी विवाद किसी से हो सकता है या रहवासी से हुए किसी विवाद जैसे बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
एसआईटी को शंका है कि बदमाश भले ही कॉलोनी में स्कूटर से अकेला आया था, लेकिन उसके साथी अन्य वाहन पर कॉलोनी के बाहर रहे होंगे और आपस में कम्युनिकेशन के लिए अपने मोबाइल भी साथ लाए होंगे। इसके चलते एसआईटी ने घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की पहचान के लिए टॉवर डंप डेटा खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के समय संबंधित मोबाइल टॉवरों से जुड़े नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
उधर, ट्रांसपोर्टर ने रखे निजी सुरक्षा गार्ड
नवंबर के पहले हफ्ते से लसूड़िया थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले देवास नाका के ट्रांसपोर्ट कारोबारी संजय भूरिया को हरियाणा के गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकियां मिल रही थीं। खुद को सागरसिंह शेखावत बताने वाला बदमाश 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा था।
धमकियों के बाद ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया ने निजी हथियारबंद गार्ड तैनात कर सुरक्षा बढ़ा ली है। वहीं परिवार को खतरे से दूर रखने के लिए पत्नी और अन्य परिजन को राजस्थान के चुरु स्थित पैतृक गांव भेज दिया है। संजय को विदेशी नंबरों (पुर्तगाल) और विशेष एप के जरिये लगातार कॉल और वॉइस मैसेज भेजे जा रहे थे।
बदमाश ने संजय की चार कारों के नंबर और रंग बताकर रेकी करने का दावा किया है। करीब एक सप्ताह पहले 70 वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन धमकियों का सिलसिला अभी भी जारी है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!