नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा: करोड़ों की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इन शहरों में भेजी जानी थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
विंध्य क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है। कार्रवाई गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में की गई, जहां से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई मऊगंज जिले में हाल ही में सामने आए कथित एमडी ड्रग्स नेटवर्क की जांच के क्रम में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनबरसा गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ रखा गया है, जिसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में कथित एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है।
मुंबई और नागपुर भेजी जानी थी खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बरामद खेप महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर भेजी जानी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की आपूर्ति कहां से हो रही थी, किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियां फंडिंग, सप्लाई चेन और अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।
हो सकते हैं बड़े खुलासे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि जांच में ड्रग तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!