चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट: रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में वायदा बाजार में चांदी का भाव करीब 9 हजार रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया।
रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती
इसके साथ ही चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से करीब 1.94 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। सोने की कीमतों में भी बीते सप्ताह गिरावट देखने को मिली।
दोनों धातुओं के भाव में दर्ज की गई कमी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव में कमी दर्ज की गई।
MCX पर 5 दिन में ₹9,151 सस्ती हुई चांदी
MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 25 सितंबर को 2,34,696 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इसके बाद लगातार गिरावट के बीच बीते शुक्रवार को इसका भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ।
इस तरह सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में MCX पर चांदी की कीमत 9,151 रुपये प्रति किलो गिर गई।
रिकॉर्ड हाई से ₹1.94 लाख नीचे आया भाव
इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में MCX पर चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वायदा कारोबार में चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंच गया था।
अब बीते शुक्रवार के बंद भाव से तुलना करें तो चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1,94,503 रुपये प्रति किलो नीचे आ चुकी है।
घरेलू बाजार में भी चांदी के भाव गिरे
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई।
चांदी का भाव 2,32,350 रुपये से गिरकर 2,20,829 रुपये प्रति किलो रह गया। यानी पांच कारोबारी दिनों में करीब 11,521 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमत भी ₹3,000 से ज्यादा टूटी
चांदी के साथ सोने के भाव में भी गिरावट आई है। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव 25 सितंबर को 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बीते शुक्रवार को गिरकर 1,50,250 रुपये पर आ गया।
इस तरह MCX पर पांच कारोबारी दिनों में सोना 3,027 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
घरेलू बाजार में ₹3,975 तक गिरा सोना
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने का भाव भी पांच कारोबारी दिनों में 1,52,113 रुपये से घटकर 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इस हिसाब से घरेलू बाजार में सोने की कीमत में 3,975 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
ज्वेलरी खरीदते समय GST और मेकिंग चार्ज अलग
IBJA की ओर से जारी कीमतें देशभर के लिए आधार भाव होती हैं। हालांकि, ग्राहक जब सर्राफा बाजार से ज्वेलरी खरीदता है तो उसे कीमत के अलावा 3% GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। इसलिए आभूषण की अंतिम कीमत बाजार में चल रहे सोने-चांदी के बेस रेट से अधिक होती है।
संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!