कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: लाखों लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कराकर देगी सरकार; छात्रों को अब मिलेगी सिली-सिलाई ड्रेस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि की रजिस्ट्री, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तैयार यूनिफॉर्म, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया और मेडिकल शिक्षा विस्तार जैसे फैसले शामिल हैं।
लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कराकर देगी सरकार
कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों के रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज देने का फैसला किया है। सरकार के अनुसार ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे के माध्यम से प्रदेश के 55 जिलों में 48.32 लाख निजी संपत्तियों का चिह्नांकन किया गया है।
लगभग 19 लाख शासकीय संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में लगने वाला पंचायत उपकर और पंजीयन शुल्क राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। इस पर लगभग 3800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
सरकार का दावा है कि दस्तावेज मिलने के बाद लोगों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। मध्य प्रदेश ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बनने जा सकता है।
अब विद्यार्थियों को मिलेगी तैयार यूनिफॉर्म
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सिली-सिलाई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अब तक विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 600 रुपए भेजे जाते थे, लेकिन शिकायतों के बाद व्यवस्था बदली गई है।
नई व्यवस्था के तहत
टेंडर के माध्यम से कपड़ा खरीदा जाएगा। यूनिफॉर्म सिलवाकर सीधे विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी।
गेहूं खरीदी में प्रदेश अव्वल
बैठक में गेहूं खरीदी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वर्ष देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदी मध्य प्रदेश में हुई है।
यूसीसी पर 30 जुलाई तक सुझाव
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार ने बताया कि नागरिकों और विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने की प्रक्रिया 30 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।
अन्य प्रमुख निर्णय
बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच को मंजूरी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-2 दिनेश वर्मा की संविदा नियुक्ति एक वर्ष बढ़ाई गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 18 कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से संशोधित वेतनमान देने का निर्णय।
सेवानिवृत्त आईएएस आशीष कुमार की राज्य आनंद संस्थान में सीईओ पद पर संविदा नियुक्ति को मंजूरी।
पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम और उपकर अधिनियम में संशोधन संबंधी अध्यादेशों को स्वीकृति।
हिंदी फीचर फिल्म "तन्वी द ग्रेट" को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने के आदेश का अनुमोदन।
एमबीबीएस सीटों में वृद्धि और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना संबंधी प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का फैसला।
जिला न्यायालय भवन पिपल्याहाना की लागत 400 करोड़ से बढ़ाकर 626 करोड़ रुपए करने की मंजूरी।
दूध उत्पादन बढ़ा, लॉन्च हुआ ‘गौरस’ एप
एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि प्रदेश में दूध उत्पादन 9 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 11 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है। पशुपालकों को मौसम, पशु आहार और पशु देखभाल संबंधी जानकारी देने के लिए ‘गौरस’ मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है।
सोलर और जल संरक्षण पर भी जोर
पीएम सूर्यघर योजना के तहत अब तक 4 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 6 लाख घरों तक पहुंचाने का है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर कार्य किया जा चुका है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!