खबर
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला: इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अक्टूबर 2026, 8:56 pm
शेयर करें:
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के ऑटोमोबाइल शोरूम पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दायर परिवाद पर जिला न्यायालय ने फैसला सुनाया है।

परिवाद को खारिज कर दिया

विशेष एससी-एसटी न्यायालय ने सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया के परिवाद को खारिज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, तत्कालीन डीसीपी विनोद मीणा, एसीपी आशीष पटेल, आजादनगर थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा सहित अन्य संबंधित लोगों को इस परिवाद में राहत मिली है।

एफआईआर दर्ज की गई थी

मामला 6 दिसंबर 2024 को मिलिंद महाजन के ऑटो शोरूम एवं सर्विस सेंटर मिडवेस्ट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है। घटना के बाद प्रताप करोसिया के रिश्तेदार सौरभ करोसिया और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामला बढ़ने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराएं जोड़ी गईं और उनका जुलूस भी निकाला गया। इसी कार्रवाई को लेकर प्रताप करोसिया ने पुलिस अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

पुलिस अधिकारियों पर लगाए थे गंभीर आरोप

करोसिया ने अपने परिवाद में आरोप लगाया था कि टैंकर की सर्विसिंग के लिए उनसे अनुचित राशि मांगी गई, जबकि वाहन गारंटी अवधि में था। उन्होंने बंधक बनाने, जातिसूचक शब्द कहने और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए थे।

इसके अलावा उनका आरोप था कि 9 दिसंबर 2024 को करीब 300 लोगों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आरोपियों का जुलूस निकालने और उन पर कठोर धाराएं लगाने की मांग की थी। करोसिया ने दावा किया था कि बाद में गिरफ्तारी के बाद उन्हें हथकड़ी लगाकर शोरूम ले जाया गया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।

इन आरोपों के आधार पर करोसिया ने पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, तत्कालीन डीसीपी विनोद मीणा, एसीपी आशीष पटेल, टीआई नीरज मेढ़ा, पुलिसकर्मियों जावेद खान, कृष्णा पटेल और प्रदीप पटेल के साथ शोरूम मैनेजर भूषण तथा सुमित्रा महाजन के पोते सिद्धार्थ महाजन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

बयानों में अंतर को कोर्ट ने माना अहम

मामले की सुनवाई के दौरान विशेष एससी-एसटी न्यायालय ने करोसिया के कथनों, पुलिस प्रतिवेदन और उपलब्ध अन्य तथ्यों पर विचार किया। न्यायालय के समक्ष यह बात आई कि करोसिया के परिवाद और उनके बयान में अंतर था। उपलब्ध विवरण के अनुसार, बयान में कमोड से मूत्र पिलाने, जातिसूचक शब्द कहने और बंधक बनाने जैसे आरोपों का उल्लेख नहीं था, जबकि परिवाद में इनका जिक्र किया गया था।

हथकड़ी लगाए जाने के आरोप पर भी न्यायालय ने संबंधित परिस्थितियों पर विचार किया। अदालत के अनुसार, करोसिया के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज होने के मद्देनजर पुलिस कार्रवाई को गलत नहीं माना जा सकता था। इन तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर न्यायालय ने परिवाद खारिज कर दिया। इस फैसले से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ करोसिया की ओर से दायर इस परिवाद पर न्यायिक कार्यवाही समाप्त हो गई।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 4 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 5 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 5 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 5 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 6 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 6 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 6 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 6 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 7 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 7 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 7 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 7 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 7 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 7 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 8 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!