क्रिकेट का बड़ा नियम बदला: MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने ऐसी स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण दिया है, जिसमें बल्लेबाज के शॉट खेलने के बाद गेंद पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से टकराती है और फिर लुढ़कते हुए स्ट्राइकर एंड की विकेट गिरा देती है।
नए नियम के अनुसार, ऐसी स्थिति में बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा।
जूनियर काउंटी मैच की घटना के बाद बदला नियम
MCC के अध्यक्ष फ्रेजर स्टीवर्ट ने एक वीडियो के जरिए इस नियम से जुड़ी स्थिति को समझाया। उनके मुताबिक, जूनियर काउंटी मैच में एक बल्लेबाज ने शॉट खेला था।
गेंद पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से टकराई और फिर लुढ़कते हुए बल्लेबाज के छोर की विकेट से जा टकराई। मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट दे दिया गया था।
हालांकि, नियम में बदलाव के बाद अब इस तरह की स्थिति में बल्लेबाज को बोल्ड नहीं माना जाएगा।
यानी गेंद के पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से टकराने के बाद स्ट्राइकर एंड की विकेट गिरने पर बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाएगा।
समय बर्बाद करने पर मिलेंगे पेनल्टी रन
MCC ने क्रिकेट के अन्य नियमों में भी बदलाव किए हैं। इनमें बल्लेबाज द्वारा अगली गेंद खेलने में जानबूझकर समय बर्बाद करने से जुड़ा प्रावधान शामिल है।
बताए गए नियम के अनुसार, पहली दो बार चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार ऐसा होने पर फील्डिंग टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे।
डे-नाइट टेस्ट में पिंक बॉल को लेकर भी बदलाव
नियमों में डे-नाइट टेस्ट मैच से जुड़ा बदलाव भी शामिल बताया गया है।
इसके तहत दोनों कप्तानों की सहमति से दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इसके अलावा, टेस्ट मैच में दिन के आखिरी ओवर के दौरान बल्लेबाज आउट होने पर खेल तुरंत समाप्त करने के बजाय नए बल्लेबाज को क्रीज पर आने का अवसर देने से जुड़ा बदलाव भी बताया गया है।
संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!