गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: अवैध गोदाम से 900 से ज्यादा सिलेंडर मिले; एजेंसी संचालक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अर्चना गैस एजेंसी से जुड़े मामले के दो दिन बाद शुक्रवार को नवतारण भारत गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों को घरेलू सिलेंडरों की अवैध आपूर्ति करते पकड़ा गया। कार्रवाई में करीब एक हजार गैस सिलेंडर और वाहन जब्त किए गए हैं।
प्रकरण दर्ज
खाद्य विभाग के मुताबिक कर्मचारियों ने पूछताछ में दावा किया कि वे एजेंसी संचालक सहर्ष उर्फ विपुल तारण के निर्देश पर सिलेंडरों की आपूर्ति कर रहे थे। मामले में एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
79 सिलेंडर लेकर भागने की कोशिश का आरोप
खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि करोंद क्षेत्र में नवतारण भारत गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारी घरेलू सिलेंडर दुकानों पर अधिक कीमत में बेच रहे हैं। इसके बाद सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी की टीम मौके पर पहुंची।
करोंद के जलसेवा केंद्र के पास एक वाहन में 79 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। आरोप है कि कर्मचारी एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान पर सिलेंडर उतार रहे थे। टीम को देखकर उन्होंने वाहन लेकर निकलने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उसे रोक लिया।
बिल और रसीद नहीं दिखा सके कर्मचारी
पूछताछ में कर्मचारियों ने अपने नाम चंद्रपाल और मुकेश पाल बताए। खाद्य विभाग के अनुसार, दोनों सिलेंडरों की आपूर्ति से संबंधित वैध बिल, रसीद या अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद सिलेंडरों से भरा वाहन जब्त कर लिया गया।
अवैध गोदाम में मिले 900 से ज्यादा सिलेंडर
कर्मचारियों से पूछताछ के बाद टीम अयोध्या नगर के अरेड़ी गांव स्थित कथित अवैध गोदाम पर पहुंची। यहां तीन ट्रक और एक लोडिंग वाहन में बड़ी संख्या में सिलेंडर मिले। विभाग के अनुसार, यहां से भारत गैस के 550 भरे और 346 खाली घरेलू सिलेंडर, एचपी के 26 सिलेंडर, इंडेन का एक सिलेंडर और तीन कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए।
अधिकारियों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप
खाद्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक सहर्ष तारण भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई रुकवाने के लिए उन पर फोन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की गई। हालांकि विभाग ने कार्रवाई जारी रखते हुए सिलेंडर और वाहनों को जब्त कर लिया। मामले में सिलेंडरों की सप्लाई, स्टॉक और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!