खबर
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई: दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आम्बुआ थाना क्षेत्र के छोटा इटारा स्थित दुडवा फलिया में दो अलग-अलग खेतों पर दबिश देकर पुलिस ने गांजे के 2,040 पौधे जब्त किए हैं।

कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई
पुलिस के अनुसार, इन पौधों का कुल वजन 2,079 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

चार थानों की टीम ने दी दबिश
पुलिस को मुखबिर से छोटा इटारा के दुडवा फलिया में गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर (भाभरा) और जोबट थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

टीम ने सूचना के आधार पर दो खेतों की तलाशी ली और वहां उगाए गए गांजे के पौधे जब्त किए।

पुलिस इसे जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रही है।

दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस के मुताबिक, खेतों में अवैध खेती के मामले में स्थानीय निवासी मुकाम चौहान और जगन के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जोबट के एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध क्रमांक 299/26 और 300/26 दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध खेती में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

इसके साथ ही जब्त किए गए गांजे की संभावित सप्लाई और उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि खेतों में गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

1 minute ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

3 minutes ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

22 minutes ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

24 minutes ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

24 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

38 minutes ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

42 minutes ago
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

about 1 hour ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 2 hours ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 2 hours ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 2 hours ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 2 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 20 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 20 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 20 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!