ड्रग्स तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने एक आरोपी की करीब 1 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज करवा दी है। यह कार्रवाई सफेमा Act 1976 के तहत की गई है।
तस्करी करने का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी उमराव सिंह चौहान, निवासी ग्राम तलाव पिपलिया (थाना नारायणगढ़), के खिलाफ NDPS Act की धाराओं में मामला दर्ज है। उस पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है।
परिवार तक पहुंची कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की विस्तृत जांच कर पूरा विवरण तैयार किया और मामला SAFEMA/NDPSA कोर्ट मुंबई में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी और उसके परिवार से जुड़ी जमीन, बैंक खाते और वाहनों को फ्रीज करने के आदेश दिए।
केस तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों और रिश्तेदारों की संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया, जिससे मजबूत केस तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। इसी के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।
कार्रवाई जारी रहेगी
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी कीर्ति बघेल, नरेंद्र सोलंकी और थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या है सफेमा कानून?
सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट, 1976) एक विशेष कानून है, जिसके तहत तस्करी या अवैध विदेशी मुद्रा लेन-देन (हवाला आदि) से अर्जित संपत्तियों को जब्त या फ्रीज किया जा सकता है। इसका उद्देश्य अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति पर रोक लगाना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!