मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन: करोड़ों के घी पर प्रशासन का शिकंजा; 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एबी रोड स्थित पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो से गोवर्धन ब्रांड के करीब 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
20 सैंपल जांच के लिए भेजे
इस स्टॉक की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने विभिन्न पैकिंग के 20 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
जुलाई से चल रहा है विशेष जांच अभियान
मध्य प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से दूसरे राज्यों से आने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार कुछ ब्रांडों के घी के नमूने पहले अमानक पाए जाने के बाद संबंधित कंपनियों के उत्पादों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे।
गोवर्धन घी के डिपो पर संयुक्त कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 6 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एबी रोड स्थित पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि यहां से गोवर्धन ब्रांड घी की सप्लाई पूरे मध्य प्रदेश में की जाती है।
प्रतिष्ठान केंद्रीय लाइसेंसधारी होने के कारण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के वेस्टर्न रीजन, इंदौर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 20 नमूने लिए गए और लगभग 25 हजार लीटर घी की बिक्री जांच पूरी होने तक रोक दी गई।
गोपीश्री ब्रांड घी भी जांच के दायरे में
विशेष अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने साउथ हरसिद्धि स्थित भावण्या इंटरप्राइजेज से गोपीश्री ब्रांड घी के चार नमूने भी जांच के लिए, लिए। इसके अलावा करीब 312 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.34 लाख रुपये है, उसे जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया है।
रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, नोटिस की तैयारी
एक शिकायत के आधार पर विजयनगर स्थित एक रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। जांच में रसोईघर में स्वच्छता और साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां से पनीर, दही और मसालों के नमूने भी लेकर भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
महू में भी लिए गए छह नमूने
महू क्षेत्र में मिली शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान बेसन, मिठाई, शक्कर और नमकीन के कुल छह नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर संतोष जताया।
रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कंपनियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!