क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी की रकम की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ऐसे बैंक खाते की जांच के बाद उसके खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है।
जुटाई जा रही रकम की जानकारी
पुलिस को आशंका है कि इस खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए किया गया। जांच के दौरान बैंक रिकॉर्ड से खाते का कनेक्शन इंदौर के गणेश नगर रोड स्थित हिमालय कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी से सामने आया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते में आई रकम किन लोगों ने भेजी और आगे किन खातों में ट्रांसफर की गई।
कई राज्यों की एजेंसियों से मिली थी जानकारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों से इस बैंक खाते से संबंधित इनपुट मिले थे। रिकॉर्ड में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने खाते की गतिविधियों की पड़ताल शुरू की।
बैंक ट्रांजेक्शन और उपलब्ध शिकायतों की जांच में रकम के साइबर अपराधों से जुड़े होने की आशंका मजबूत हुई। इसके बाद पुलिस ने खाताधारक अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
15 राज्यों में दर्ज साइबर अपराधों से जुड़ा कनेक्शन
क्राइम ब्रांच की जांच में खाते से जुड़े लेनदेन की कड़ियां देश के अलग-अलग राज्यों में सामने आए साइबर अपराधों तक पहुंची हैं। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना शामिल हैं।
खाते में रकम भेजने वालों की भी तलाश
पुलिस अब बैंक खाते की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि रकम किन स्रोतों से खाते में पहुंची और बाद में किन खातों में भेजी गई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन पैसों का संबंध किन साइबर ठगी के मामलों से है।
जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि अभिषेक तिवारी खुद इस खाते का संचालन कर रहा था या उसने अपना बैंक अकाउंट किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह को इस्तेमाल करने के लिए दिया था।
क्या होता है म्यूल बैंक अकाउंट?
साइबर फ्रॉड में म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल ठगी से हासिल रकम को आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। कई मामलों में खाताधारक कमीशन या किसी अन्य लाभ के बदले अपना बैंक खाता दूसरे लोगों को उपलब्ध करा देते हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार किए गए अभिषेक तिवारी के खाते का इस्तेमाल किस नेटवर्क ने किया और इसके पीछे साइबर ठगी से जुड़े कितने लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!