वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनकेश्वरी गरबा उत्सव के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ कथित धक्का-मुक्की और मारपीट के मामले में हीरानगर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। अब पुलिस ने शिकायत और वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।
एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
हीरानगर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के संबंध में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी दी। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अब मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग बालिका के साथ कथित दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की घटना हुई थी। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया।
वीडियो में बालिका के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने को लेकर सवाल उठे थे। मामले में भाजपा के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल चौहान का नाम सामने आया था।
पिता के साथ थाने पहुंची थी बालिका
घटना के बाद नाबालिग बालिका अपने पिता के साथ हीरानगर थाने पहुंची थी। परिजनों ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित वीडियो को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज किया।
प्रकरण दर्ज होने से पहले थाने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के पहुंचने की जानकारी भी सामने आई थी। वहीं, समझौते के प्रयास किए जाने की चर्चा भी हुई, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रमेश मेंदोला बोले- बालिका के साथ गलत हुआ
मामले को लेकर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कहा था कि बालिका के साथ गलत हुआ है और इस मामले में तत्काल उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को भाजपा कार्यालय बुलाया गया था। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने घटनाक्रम पर संगठन की नाराजगी जताई थी। इस दौरान नगर महामंत्री सुधीर कोले भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!