वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा: इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौबारा गांव के वन क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने गांजे के 3,345 पौधे जब्त किए।
करीब 37 क्विंटल बताया गया वजन
इनका कुल वजन 3,695 किलोग्राम यानी करीब 37 क्विंटल बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये है।
मामले में एक आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जो फिलहाल फरार है।
दो दिन तक चला सघन तलाशी अभियान
राजगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चौबारा गांव के वन क्षेत्र में गांजे की खेती की जा रही है।
यह इलाका धार और झाबुआ जिले की सीमा से लगा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान वन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में गांजे के पौधे मिलने पर पुलिस ने उन्हें उखाड़कर जब्त कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के अनुसार, कार्रवाई में कुल 3,345 पौधे जब्त किए गए हैं।
कपास और तुअर की फसल के बीच छिपाई खेती
पुलिस के मुताबिक, वन भूमि पर अतिक्रमण कर गांजे की खेती की जा रही थी।
आरोपी ने कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए थे, ताकि वे आसानी से नजर न आएं।
इसके अलावा वन क्षेत्र के निचले और मैदानी हिस्सों में भी पौधे लगाए गए थे।
पुलिस को आशंका है कि फसलों और जंगल की आड़ लेकर इस अवैध खेती को छिपाने का प्रयास किया गया।
अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खेती कितने समय से चल रही थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।
आरोपी फरार, सहयोगियों की तलाश
पुलिस ने आरोपी राजू पिता डूंगर सिंह भूरिया के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेती में आरोपी के साथ अन्य लोग शामिल थे या नहीं।
इसके अलावा पुलिस फसल तैयार होने के बाद उसकी संभावित सप्लाई और बिक्री से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!