मातृशक्तियों ने की मां की आराधना: गुजराती गीतों पर थिरके कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल अतिथि के रूप में हुए शामिल
कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने किया कन्याओं का पूजन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में शारदीय नवरात्रि के दौरान भक्ति, शक्ति और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। पंखिड़ा, प्रीमियम प्राइड, कासा ग्रीन, मां कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव और माहेश्वरी कुटुम्ब सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खप्पर धूप, महाआरती और मनमोहक डांडिया रास की धूम रही, जिसमें मातृशक्तियों व कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित आईटीआई रोड स्थित मां कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार रात सम्मिलित हुए,उन्होंने कन्या पाद पूजन किया। गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी का आशीर्वाद लिया।
विधायक रमेश मेंदोला ने हार फूल माला पहनाकर मुख्यमंत्री यादव का स्वागत किया। भजनों पर बालिकाओं ने गरबा की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री यादव ने कन्याओं का पाद पूजन किया। मुख्यमंत्री यादव ने मां कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव की सराहना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट महापौर पुष्यमित्रभार्गव एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, जीतू यादव,चंदू राव शिंदे,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा दीप्ति हाड़ा, सुधीर कोल्हे सहित अन्य मौजूद थे।
मां जगदंबा की आराधना, गुजराती गीतों की गूंज और पारंपरिक गरबा की थाप… महालक्ष्मी नगर स्थित मैदान में आयोजित पंखिड़ा गरबा उत्सव में भक्ति और उल्लास का ऐसा रंग जमा कि पूरा परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर नजर आया।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गुजराती गीतों की धुन पर गरबा कर मां की आराधना की। आयोजन में खुलासा फर्स्ट के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पंखिड़ा गरबा उत्सव में गुजराती गीतों की धूम रही। संगीत की लय के साथ कदम मिलाते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक गरबा की गोलाकार शैली, तालियों की गूंज और गीतों की मधुर धुन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
गरबा करने वालों के साथ आयोजन का आनंद ले रहे लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। उत्सव में धार्मिक आस्था के साथ गुजराती लोक संस्कृति की रंगीन छटा देखने को मिली।
खप्पर में गुग्गुल की धूप, हाथों में दीपों की थाल लेकर मातृशक्तियों ने की मां काली की पूजा
शारदीय नवरात्रि में प्रीमियम प्राइड रहवासी संघ का परिसर मां काली की भक्ति और शक्ति की आराधना के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। खप्पर में गुग्गुल की धूप और हाथों में दीपों की थाल लेकर गरबा करती मातृशक्तियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां की उपासना की।
भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और माता रानी के जयकारों के बीच महिलाओं ने गरबा-डांडिया की थाप पर कदम मिलाए। दीपों की रोशनी और गुग्गुल की सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने अपनी भक्ति को व्यक्त करने के लिए अलग-अलंग अंदाज में गरबे किए, कभी सिर पर कलश धारण कर तो कभी खप्पर में गुगल जलाकर गरबा किया।
उनकी सामूहिक प्रस्तुतियों में आस्था और उत्साह की झलक दिखाई दी। वहीं, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी कन्याओं ने अपनी मनमोहक गरबा प्रस्तुतियों से आयोजन में चार चांद लगा दिए। उनकी लयबद्ध प्रस्तुतियों को रहवासियों ने तालियों के साथ सराहा। महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता ने नवरात्रि की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!