खबर
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत: फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 4:29 pm
शेयर करें:
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने वर्ष 2019-20 और उसके बाद MBBS में दाखिला लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मौका देने का फैसला किया है।

इस विशेष छूट के बाद पात्र छात्रों को पहले वर्ष की परीक्षा पास करने के लिए कुल पांच अवसर मिल सकेंगे। पहले यह संख्या चार थी।

विद्यार्थियों को राहत
इस फैसले से उन विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है, जिनकी पढ़ाई फर्स्ट ईयर के विषयों में बैकलॉग या अन्य कारणों से अटकी हुई है।

हालांकि, अतिरिक्त अवसर का लाभ लेने के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए मिलेगा पांचवां मौका
NMC के फैसले के अनुसार, 2019-20 और उसके बाद MBBS में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्रों को फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मर्सी अटेम्प्ट दिया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थी पहले वर्ष के बचे हुए विषयों को पास करने का एक और प्रयास कर सकेंगे।

यह राहत उन छात्रों के लिए भी लागू हो सकती है, जो फर्स्ट ईयर का कोर्स पूरा करने की निर्धारित चार साल की अवधि पार कर चुके हैं। हालांकि, उनका प्रवेश वैध होना चाहिए और संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज ने उनका एडमिशन रद्द नहीं किया होना चाहिए।

छात्रों की मांग के बाद लिया गया फैसला
जानकारी के मुताबिक, NMC की 23 सितंबर 2026 को हुई 18वीं बैठक में अतिरिक्त अवसर देने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। आयोग को छात्रों, विश्वविद्यालयों और अन्य संबंधित पक्षों से इस संबंध में कई आवेदन मिले थे।

विद्यार्थियों ने कोविड-19 महामारी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और निजी परिस्थितियों का हवाला देते हुए अतिरिक्त मौका देने की मांग की थी। इन लंबित मामलों को देखते हुए पात्र छात्रों को विशेष राहत देने का निर्णय लिया गया।

राहत सिर्फ एक बार, छठा मौका नहीं मिलेगा
NMC ने स्पष्ट किया है कि यह छूट लंबित मामलों के लिए एक बार दी जाने वाली विशेष राहत है। इसे स्थायी नियम नहीं माना जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही मर्सी अटेम्प्ट का इस्तेमाल कर लिया है और पांचों अवसर पूरे कर चुके हैं, उन्हें छठा मौका नहीं दिया जाएगा।

MBBS पूरा करने की 10 साल की सीमा बरकरार
अतिरिक्त मौका मिलने के बावजूद MBBS की पढ़ाई पूरी करने की अधिकतम समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश की तारीख से 10 साल के भीतर अपना कोर्स पूरा करना होगा।

NMC ने मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे नए फैसले के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के मामलों पर कार्रवाई करें। छात्रों को सलाह है कि वे अपनी पात्रता, परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया के लिए संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।

संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

4 minutes ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

5 minutes ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

15 minutes ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

19 minutes ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

26 minutes ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

27 minutes ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

42 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 1 hour ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 1 hour ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 1 hour ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 1 hour ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

about 1 hour ago
भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार
Top News

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

about 1 hour ago
गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं
Top News

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका
Top News

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए
Top News

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

about 2 hours ago
खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक
Top News

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!