नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष: संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनकेश्वरी गरबा पांडाल में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और नाबालिग की शिकायत के बाद हीरानगर पुलिस ने कमल चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
वहीं, मामले को लेकर भाजपा संगठन ने भी उनसे जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की कनकेश्वरी गरबा पांडाल में गरबा खेलने पहुंची थी।
आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसे पांडाल से बाहर कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
इसके बाद पीड़ित नाबालिग ने हीरानगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष कमल चौहान से पूरे घटनाक्रम को लेकर जवाब मांगा है। संगठन स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
कमल चौहान की ओर से दिए जाने वाले जवाब और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर संगठन आगे का निर्णय ले सकता है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच और संगठन स्तर पर कमल चौहान से जवाब-तलब किए जाने को लेकर मामला चर्चा में है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!