खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) द्वारा आयोजित 9 वीं अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव (आईएससी 2026) का शुभारंभ कल विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।
कॉन्क्लेव का विषय ‘आत्मनिर्भर भारत : तेल और प्रोटीन दृष्टि को सशक्त करना’ था। उद्घाटन सत्र में सोपा के अध्यक्ष नरेश गोयनका और पूर्व अध्यक्ष डॉ. डेविश जैन ने एक स्वर में कहा कि सोयाबीन वह अनोखी फसल है जो देश को तेल भी देती है और प्रोटीन भी और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत रास्ता इसी फसल से होकर जाता है। गोयनका ने बताया कि भारत आज अपनी जरूरत का लगभग 57 प्रतिशत खाद्य तेल विदेशों से मंगाता है।
कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अध्यक्ष नरेश गोयनका ने कहा कि खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता को नारे से हकीकत बनाने के लिए सरकार को खाद्य तेलों और तिलहनों के लिए कम से कम पांच से दस वर्ष की स्थिर, दीर्घकालिक आयात-शुल्क नीति बनाना चाहिए।
बार-बार शुल्क घटाने के बजाय किसान को यह भरोसा मिलना चाहिए कि तिलहन उगाने पर उसे उचित दाम मिलेगा, तभी रकबा बढ़ेगा, उत्पादकता में निवेश होगा और आयात धीरे-धीरे घटेगा।
उन्होंने चेताया कि जब तक किसान को सोयाबीन और अन्य तिलहनों से लाभकारी दाम नहीं मिलेगा, वह तिलहन की खेती नहीं बढ़ाएगा, बल्कि मक्का या गन्ने जैसी फसलों की ओर चला जाएगा। उन्होंने कहा उपभोक्ता को मिलने वाली थोड़े समय की राहत, देश के लिए लंबे समय का नुकसान नहीं बननी चाहिए।
प्रसंस्करण उद्योग का टिके रहना जरूरी- अपने बारह वर्षों के अनुभव साझा करते हुए डॉ. जैन ने कहा कि खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार है। किसान को घोषणाओं से अधिक इस भरोसे की जरूरत है कि आज बोई गई फसल को कल खरीदार और उचित दाम मिलेगा।
इसके लिए कठिन वर्ष में भी प्रसंस्करण उद्योग का टिके रहना जरूरी है, ताकि अगले बुआई मौसम में किसान को खरीदार मिले। दोनों वक्ताओं ने उत्पादकता को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। डॉ. जैन ने कहा कि भारत में सोयाबीन की औसत उपज लगभग 1.1 से 1.2 टन प्रति हेक्टेयर है, जबकि विश्व औसत लगभग 2.8 टन है, और यही अंतर हमारा सबसे बड़ा अवसर है।
भविष्य कच्चे सोयाबीन और सामान्य सोयामील से आगे
मूल्य संवर्धन पर दोनों वक्ताओं ने कहा कि भविष्य कच्चे सोयाबीन और सामान्य सोयामील से आगे है। सोया से बने मांस विकल्प, टेक्सचर्ड वेजिटेबल प्रोटीन (टीवीपी), डीफैटेड सोया आटा, सोया प्रोटीन कॉन्सन्ट्रेट और आइसोलेट तथा पोषक तत्वों से भरपूर (फोर्टिफाइड) खाद्य, सोया अर्थव्यवस्था का अगला अध्याय लिखेंगे।
डॉ. जैन के अनुसार मूल्य-संवर्धन से किसान और प्रोसेसर, दोनों की आय दोगुनी हो सकती है। गोयनका ने कहा कि सरकार, उद्योग, वैज्ञानिक समुदाय और किसान जब एक दिशा में चलेंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने आयोजन के प्रायोजकों, सहयोगियों और सोपा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यदि हम सब मिलकर संकल्प लें तो आने वाला दशक भारतीय सोयाबीन का दशक होगा।
कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में देश-विदेश के विशेषज्ञ सोयाबीन फसल की स्थिति, बाजार और मूल्य परिदृश्य, वायदा कारोबार, प्रसंस्करण तकनीक तथा व्यापार नीति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!