खबर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर: अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची है। हीरानगर थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा है।

थाने पर जीतू जाटव उर्फ यादव, रोहित, जीतू ठाकुर सहित कई लोग पहुंचे हैं। किशोरी से धक्का मुक्की करने वाले भाजपा नेता कमल चौहान पर मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना है।

वहीं, पहले यह अपुष्ट जानकारी सामने आ रही थी कि एक ओर मामले में प्रकरण दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, तो दूसरी ओर दोनों पक्ष इस मामले में समझौते के लिए राजी बताए जा रहे हैं।

मामले में भारतीय जनता पार्टी के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कमल सिंह चौहान को भाजपा कार्यालय बुलाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम पर संगठन की कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान नगर महामंत्री सुधीर कोले भी मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना गुरुवार रात कनकेश्वरी गरबा पंडाल में हुई थी। 15 वर्षीय बालिका अपने परिजनों के साथ गरबा खेलने पहुंची थी, लेकिन उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों और बालिका के परिजनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

घटना के प्रसारित वीडियो में कमल सिंह चौहान बालिका से बहस करते और उसे धक्का देकर पंडाल से बाहर करते दिखाई देने का दावा किया गया है।

रिपोर्टों में बालिका के परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में बालिका की ओर से उसे हाथ नहीं लगाने की बात कहे जाने का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए और संबंधित मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से सवाल किया कि क्या पार्टी कमल सिंह चौहान को पद से हटाएगी। कांग्रेस ने पुलिस से भी वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।

संगठन ने जताई नाराजगी, कार्रवाई पर नजर

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कमल सिंह चौहान को भाजपा कार्यालय बुलाए जाने और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की ओर से नाराजगी जताए जाने के बाद संगठन के स्तर पर भी मामला गंभीर हो गया है।

संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

5 minutes ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

6 minutes ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

16 minutes ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

20 minutes ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

27 minutes ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

28 minutes ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

43 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 1 hour ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 1 hour ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 1 hour ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 1 hour ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 1 hour ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

about 1 hour ago
भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार
Top News

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

about 1 hour ago
गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं
Top News

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका
Top News

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए
Top News

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

about 2 hours ago
खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक
Top News

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!