नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील: पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

उषा ठाकुर से जुड़े वीडियो पर कहा- संघनिष्ठ" गरीब मजदूरों की भी चिंता कर लें दीदी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना जिन मजदूरों और कर्मचारियों के बलबूते चल रही है और इन्हीं के खून-पसीने से साकार भी हो पाई। भाजपा की प्रदेश में फिर सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा।
इसको समय से पहले चालू करने की किसानों की मांग पर आपने संवेदनशील मुख्यमंत्री और सरकार की तारीफ की, लेकिन अपने मीडिया में लगातार इस परियोजना की बदहाली और परियोजना को संचालित करने वाली पावर लिंकर जैसी बदनाम ठेकेदार कंपनी द्वारा परियोजना के मजदूर कर्मचारियों के साथ जिस तरह छल-कपट किया जा रहा है, उसके समाचारों का संज्ञान नहीं लिया या लिया भी होगा तो चिंता की जरूरत नहीं समझी होगी।
जरा इस परियोजना में काम करने वाले पुराने और नए सभी सनातनी, संघनिष्ठ, देशभक्त, राष्ट्र विकास के लिए समर्पित गरीब, दलित-आदिवासी, पिछड़े और इससे ज्यादा बढ़कर अपने मतदाता मजदूरों की सुध भी ले लें।
आप संवेदनशील राजनेता हैं। मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं फिर सरकार में जिम्मेदार अधिकारी कैसे निष्ठुर और शोषण के संरक्षक बने हुए हैं इस पर भी विचार करें।
यह प्रतिक्रिया है परियोजना के मजदूरों की जो, उन्होंने विधायक उषा ठाकुर से जुड़े एक वायरल वीडियो पर दी है। इसमें उन्होंने कहा है- दीदी आपका एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है।
इसमें आपने नर्मदा गंभीर परियोजना का पानी चालू करने की घोषणा पर सरकार की तारीफ की है और अपनी पार्टी को श्रेय दिया है। ठीक है जैसा, जो भी कहा जाए या कहलाया जाए अपनी जगह है लेकिन यह मांग भारतीय किसान संघ में मुख्यमंत्री से की थी।
जनप्रतिनिधियों की बात करना बेमतलब है फिर भी इस परियोजना से लाभान्वित विधायकों और सांसदों को परियोजना में काम करने वाले लोगों के साथ जो कुछ हो रहा है, उस पर भी दयादृष्टि रख मानवीय सरोकार निभाते हुए न्याय दिलाना चाहिए।
विधायक से भारतीय मजदूर संघ ने निवेदन किया है परियोजना के शोषित, गरीब पीड़ित आपके वोटर और सनातनी श्रमिक एवं कर्मचारी भाइयों को बयानबाजी से आगे बढ़कर न्याय दिलाएं।
संघ का कहना है उषा दीदी, आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निष्ठावान संस्कारित प्रचारक और नेत्री रही हैं। हर तरह के अन्याय के खिलाफ ताकत के साथ खड़ी होती हैं और न्याय दिलाती हैं।
आपको हिंदू शेरनी कहा जाता है इसलिए आपका दायित्व बनता है संघ परिवार के ही ये मजदूर भाई जिस अमानवीय और दयनीय स्थिति में जी रहे हैं, जरा उसका संज्ञान लेंगी तो उनके साथ न्याय होगा।
इन गरीब मजदूर कर्मचारी को ठेकेदार कंपनी पॉवर लिंकर और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के भ्रष्ट अफसर के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने का काम एक बहन के रूप में कर सकती हैं ऐसी उम्मीद इन पीड़ित मजदूरों को है।
यह समय केवल किसानों तक पानी पहुंचाने की घोषणाओं तक सीमित रहने का नहीं है, बल्कि उस अमूर्त मेहनत का भी सम्मान करने का भी है, जिनके बलबूते यह विशाल प्रोजेक्ट खड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री और विभाग से हस्तक्षेप की मांग... संघ ने कहा दीदी आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाएं और सुनिश्चित करें कि पॉवर लिंकर कंपनी पर नकेल कसते हुए मजदूरों का बकाया वेतन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (पीएफ) और अन्य सभी देय राशि तत्काल मिले।
काली न हो दीपावली... संघ के अनुसार यदि इन श्रमिकों के घरों में दीपावली के दीप नहीं जले और वे भूखे पेट अपनी पीड़ा सहते रहे तो यह संघ परिवार की संस्कृति, सनातन संस्कार और समाज निर्माण के अभियान को आहत करेगा। अत्याचार के खिलाफ आप मौन धारण किए रहीं तो
आप में और सिर्फ बयानबाजी करने वाले अन्य राजनीतिक नेताओं में क्या फर्क रह जाएगा? उम्मीद है आप अपनी पारदर्शी छवि और संघ के संस्कारों के अनुरूप इन गरीब मजदूर कर्मचारियों की पीड़ा को समझेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि इस दीपावली पर आपके इन गरीब भाइयों के घर भी रोशन हों।
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना तभी सार्थक होगा जब पसीना बहाने वाले इन श्रमिकों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटेगी। पीड़ित और प्रताड़ित मजदूर कर्मचारी बंधुओं को उम्मीद है कि आप इस बारे में सोचेंगी।
वीडियो में क्या है ... वीडियो में कहा गया है मुख्यमंत्री माननीय मोहनजी यादव और महू की लोकप्रिय विधायक उषा दीदी ठाकुर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने किसानों की चिंता की एवं नर्मदा-गंभीर परियोजना को चालू करवाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद! जिंदाबाद!!
संघनिष्ठ मजदूरों का मुगलों जैसा शोषण... भारतीय मजदूर संघ ने आरोप लगाया है जिस 'पावर लिंकर कंपनी' ने पूरी परियोजना को बदहाली की कगार पर ला खड़ा किया है। मजदूरों और कर्मचारियों का जीना मुहाल कर दिया है।
दिन-रात एक करने वाले गरीब श्रमिकों को महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को न नियुक्ति पत्र दिया गया है न कानून के मुताबिक ग्रेच्युटी या ओवरटाइम का भुगतान किया जाता है।
कर्मचारी बीमा (ईएसआई) या मेडिकल इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका जीवंत उदाहरण राधेश्याम दांगी जैसे कर्मचारी हैं, जिन्हें गंभीर स्वास्थ्य और चिकित्सीय जरूरत के समय कंपनी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण दर-दर भटकना पड़ा।
आपके अपने मतदाता अंधेरे में क्यों?
विडंबना ही है महू विधानसभा क्षेत्र के जिन गरीब मतदाताओं, दलितों और वनवासियों ने आपको जिताने के लिए रात दिन-एक किया, दीपावली के इस पावन पर्व पर दीये जलाने की स्थिति में भी नहीं हैं। उनके घरों में चूल्हा जलेगा या नहीं, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता पंकज मलतारे ने दो टूक शब्दों में कहा ‘भारतीय जनता पार्टी यदि सचमुच संघनिष्ठ और सनातनी मूल्यों की वाहक है, तो सरकार को अभी और इसी वक्त इस मामले में न्याय करना चाहिए।`
मजदूर संघ से जुड़े इन मजदूरों ने बताया मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों की मांग पर नर्मदा-मालवा गंभीर सिंचाई परियोजना का पानी इस बार एक महीने पहले यानी 15 अक्टूबर से चालू किए जाने के फैसले का स्वागत तो हो रहा है, लेकिन महू की लोकप्रिय विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा ठाकुर के समक्ष एक गंभीर मानवीय व नैतिक संकट खड़ा है।
एक तरफ जहां किसान खुश हैं कि उनके खेतों तक समय से पहले पानी पहुंचेगा, दूसरी तरफ इसी परियोजना में खून-पसीना बहाने वाले सैकड़ों गरीब, दलित और वनवासी मजदूर-कर्मचारी महीनों से भुखमरी और उपेक्षा का शिकार हैं।
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के वरिष्ठ नेता पंकज मलतारे ने इस संदर्भ में तीखा सवाल उठाते हुए कहा है जब तक इस परियोजना को संचालित करने वाली विवादास्पद और कथित भ्रष्ट 'पॉवर लिंकर कंपनी' के चंगुल से मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक यह पानी किसके खेतों को सींचेगा?
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!