क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; ट्रक में भरकर ला रहा था, 1.33 करोड़ का माल पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा की खेप लेकर पहुंचे एक आइशर ट्रक को भी जब्त किया है। कार्रवाई में गांजा, ट्रक और एल्यूमीनियम सिल्लियों समेत कुल 1.33 करोड़ रुपए से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है।
6 प्लास्टिक बोरियों से गांजा बरामद
मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कोलार रोड स्थित गोल जोड़ तिराहा के पास एक संदिग्ध आइशर ट्रक खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में रखी 6 प्लास्टिक बोरियों से 170 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
396 एल्यूमीनियम सिल्लियां भी मिली
तलाशी के दौरान ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां भी मिली, जिन पर NALCO अंकित था। पुलिस ने गांजा के अलावा करीब 30 लाख रुपए कीमत का ट्रक और अन्य सामग्री जब्त कर कुल जब्ती की कीमत 1.33 करोड़ रुपए से अधिक आंकी है।
प्रकरण दर्ज
इस मामले में पुलिस ने आनंद बैरागी (23) निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
नशे की सप्लाई की योजना को किया विफल
पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी, इसे भोपाल में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर शहर में बड़ी मात्रा में नशे की सप्लाई की योजना को विफल कर दिया गया।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!