खबर
Top News

हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: ट्रैवल्स ऑफिस से ₹39.22 लाख नकद बरामद; नोट गिनने की मशीन मिली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 9:56 pm
शेयर करें:
हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, उदयपुर।
राजस्थान के उदयपुर में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवल्स ऑफिस से 39 लाख 22 हजार 660 रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मौके से नोट गिनने की मशीन, कैलकुलेटर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में इंदौर कनेक्शन भी सामने आने की बात कही जा रही है।

गुप्त सूचना पर मारी रेड
एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में राजमंदिर ट्रैवल्स के ऊपर बने ऑफिस से बड़े पैमाने पर हवाला का अवैध लेन-देन संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने अचानक दफ्तर पर दबिश दी।

ऑफिस में खुले पड़े थे नोटों के बंडल
पुलिस की रेड से ऑफिस में मौजूद लोग घबरा गए। टीम ने देखा कि काउंटर पर 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां, नोट गिनने की मशीन और कैलकुलेटर खुले पड़े थे। इसके बाद स्थानीय सूरजपोल थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

आयकर विभाग को भी बुलाया गया
प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर रकम के हवाला कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। तीनों एजेंसियों की मौजूदगी में नोटों की मशीन से गिनती कराई गई, जिसमें 39.22 लाख रुपए बरामद हुए।

नकदी का नहीं दे सके हिसाब
ऑफिस में मौजूद शुभम जैन से जब बरामद नकदी का स्रोत और वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं कर्मचारी अंकित आर्य भी नकदी के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इंदौर कनेक्शन की जांच
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद नकदी का नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला है। प्रारंभिक जांच में इंदौर से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस, एएनटीएफ और आयकर विभाग संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

1 minute ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

3 minutes ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

5 minutes ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

11 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

19 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

23 minutes ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

35 minutes ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 1 hour ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 1 hour ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 1 hour ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 1 hour ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

about 1 hour ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

about 1 hour ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

about 1 hour ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

about 1 hour ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

about 1 hour ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!