लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के सीमांकन और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
शिकायत दर्ज कराई थी
जानकारी के अनुसार मुरार क्षेत्र के सिरसौद गांव निवासी मंशाराम ने 16 जून को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गूंधारा हल्का की पटवारी रेखा शाक्य उसकी बहन की जमीन के सीमांकन और पत्नी सावित्रीबाई के नाम नामांतरण की कार्रवाई के लिए रिश्वत की मांग कर रही है।
पहले भी ले चुकी थी रिश्वत
लोकायुक्त जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पटवारी शिकायतकर्ता से पहले ही 3,500 रुपए रिश्वत के रूप में ले चुकी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा के निर्देशन में ट्रैप की योजना तैयार की गई।
जाल बिछाकर की गई कार्रवाई
लोकायुक्त टीम ने मुरार क्षेत्र में एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को 5 हजार रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही पटवारी ने रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र शासकीय गवाहों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने महिला पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है और लोकायुक्त पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!