लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी; इस एवज में मांग रहा था घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। धार जिले की बदनावर तहसील में पदस्थ एक पटवारी को 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है।
इस एवज में मांग रहा था रिश्वत
आरोपी पटवारी एक किसान की पैतृक भूमि का नक्शा सुधारने की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मोटी रकम की मांग कर रहा था।
डेढ़ साल पहले दिया था आवेदन
ग्राम भीमपुरा के निवासी नारायण सिंह परिहार (60) अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि के नक्शे में त्रुटि सुधार के लिए परेशान थे। उन्होंने डेढ़ साल पहले एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था।
लेकिन पटवारी सुनील बेनल ने फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 50000 रुपए की घूस मांग ली। किसान ने थक-हारकर इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से इसकी शिकायत कर दी।
रंगे हाथों पकड़े गए पटवारी
शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त ने 19 जनवरी 2026 को ट्रैप दल का गठन किया। जैसे ही आवेदक नारायण सिंह ने पटवारी को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपए थमाए, इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
इसके बाद रिश्वतखोर पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोपी पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ट्रैप दल के मौजूद जांबाज
इस सफल कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, विवेक मिश्रा, विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, कृष्णा अहिरवार और चालक शेरसिंह ठाकुर की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!