खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: डेयरी से 25 क्विंटल एनालॉग पनीर किया जब्त; एक हफ्ते में दूसरी बार पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार देर रात पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर इसी डेयरी से दूसरी बार प्रतिबंधित पनीर पकड़ा गया है।
टीम ने फैक्ट्री की जांच की
संभागीय उड़नदस्ता भोपाल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सीहोर की संयुक्त टीम ने शिकायत के आधार पर डेयरी पर छापा मारा। उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, खाद्य आयुक्त को सीहोर में नकली और एनालॉग पनीर बनाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने फैक्ट्री की जांच की।
पैकेट पर सही लेबलिंग नहीं मिली
जांच के दौरान पनीर निर्माण से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में नमक और शक्कर भी मिली। पैकेट पर कंपनी और उत्पाद का नाम दर्ज नहीं था, जबकि लेबलिंग में भी खामियां पाई गईं।
टीम ने मौके से करीब 25 क्विंटल पनीर जब्त कर सील कर दिया है। खाद्य विभाग अब जब्त सामग्री और निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।
एक सप्ताह में दूसरी बार कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, पचामा स्थित रुद्रांश फैक्ट्री में पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी। शिकायत मिलने पर टीम ने फैक्ट्री से 2 क्विंटल से अधिक एनालॉग पनीर जब्त किया था।
पहली कार्रवाई के बावजूद फैक्ट्री में कथित तौर पर एनालॉग पनीर का निर्माण जारी रहा। इसके बाद दोबारा छापेमारी में बड़ी मात्रा में पनीर बरामद किया गया।
एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध
प्रदेश में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद फैक्ट्री में उत्पादन जारी रहने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है।
अब विभाग जब्त पनीर की गुणवत्ता और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच के साथ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!