मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन: इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक निष्क्रियता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। संगठन ने प्रदेश के 15 पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
इनमें प्रदेश महामंत्री, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित पदाधिकारियों को पहले भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होने का अवसर दिया गया था, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई।
पहले पदों पर लगाया था होल्ड
जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित पदाधिकारियों को 8 अप्रैल 2026 को संगठनात्मक निष्क्रियता के कारण उनके पदों पर होल्ड किया गया था।
इसके बाद उन्हें संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया।
आदेश में दावा किया गया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान उनकी संगठनात्मक सक्रियता और जिम्मेदारियों के निर्वहन में संतोषजनक सुधार नहीं दिखाई दिया।
इसके बाद संगठन हित में 15 पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
इन 15 पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई
संगठन की ओर से जारी सूची में शामिल पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।
खुशी गुर्जर — प्रदेश महामंत्री, देवास
मंजू गुर्जर — प्रदेश महामंत्री, राजगढ़
समिता तोमर — प्रदेश महासचिव, ग्वालियर
आशीष चौबे — प्रदेश सचिव, सागर
अमित कुमार — प्रदेश सचिव, सीहोर
सोहन पटेल — प्रदेश सचिव, इंदौर
विजय सिंह बिष्ट — प्रदेश सचिव, सिंगरौली
राहुल डोंगल — प्रदेश सचिव, धार
मोहम्मद शावेज खान — प्रदेश सचिव, इंदौर
जुनैद अली — प्रदेश सचिव
दीपक तिवारी — प्रदेश सचिव, सतना
तारीख खान — प्रदेश सचिव, ग्वालियर
विनोद नाथ — प्रदेश सचिव, उज्जैन
निर्देश सोनगरा — प्रदेश सचिव
सुदीप अग्रहरि — प्रदेश सचिव
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से जारी आदेश
यह आदेश शिवीसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी, याज्ञवल्क्य श्रीकांत जिचकर, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी और रुपेश सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी के नाम से जारी किया गया है।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!