खबर
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर के कई ठिकानों पर दी दबिश; आय से ज्यादा संपत्ति का हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 12:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह EOW की अलग-अलग टीमों ने शहर में उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। प्रारंभिक जांच में गोरखे के पास आय के मुकाबले करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।

संपत्तियों से से जुड़े दस्तावेज मिले
कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। EOW की टीमें इनका मिलान गोरखे की नौकरी के दौरान हुई आय से कर रही हैं।

वृंदावन गार्डन में मिला तीन मंजिला मकान
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान वृंदावन गार्डन में राकेश गोरखे से जुड़ा तीन मंजिला मकान सामने आया है। इसके अलावा संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी उनसे या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। EOW इन सभी प्रॉपर्टी के स्वामित्व, रजिस्ट्री, खरीद की तारीख और भुगतान के स्रोत की जांच कर रही है।

वैध आय से 110% ज्यादा संपत्ति का मामला
प्रारंभिक जांच में दावा है कि राकेश गोरखे की संपत्तियां उनकी ज्ञात आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक हैं। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि नौकरी के दौरान उनकी कुल वैध आय कितनी रही और इस अवधि में उन्होंने कितनी संपत्ति अर्जित की। इसके लिए वेतन, बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों की खरीद में किए गए भुगतान का मिलान किया जा रहा है।

प्रॉपर्टियों की भी जांच
छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिलने की जानकारी है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि संपत्तियां केवल राकेश गोरखे के नाम पर हैं या परिवार के सदस्यों अथवा अन्य लोगों के नाम पर भी निवेश किया गया है।

बैंक खातों से लेकर निवेश तक खंगाल रही EOW
EOW की टीमें बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं। संपत्तियों का वर्तमान और खरीदी के समय का मूल्य भी आंका जाएगा। फिलहाल कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति, उसकी वास्तविक कीमत और आय से अधिक संपत्ति के अंतिम अनुपात को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।


संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

27 minutes ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 1 hour ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 2 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 19 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 19 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 19 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 19 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 19 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 20 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 20 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 20 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 20 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 20 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!