डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शराब दुकान दिलाने के एवज में एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा पर आखिरकार विभागीय कार्रवाई हुई है।
वाणिज्य कर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रायचुरा मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) भी रह चुके हैं। गंभीर आरोप सामने आने के बाद पहले उन्हें ओएसडी पद से हटाया गया और अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पहले ओएसी पद से हटाया, अब निलंबन की कार्रवाई
दीपम रायचुरा को ओएसडी पद से हटाए जाने के करीब तीन दिन बाद निलंबित किए जाने की कार्रवाई सामने आई है।
शराब दुकानों से जुड़े कथित लेनदेन और रिश्वत के आरोपों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि विभागीय जांच में आरोपों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होती है।
डिप्टी सीएम ने दी थी पदस्थापना को लेकर सफाई
विवाद सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा था कि जिस अवधि से मामला जुड़ा है, उस समय दीपम रायचुरा भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे और ओएसडी नहीं थे। ऐसे में मामले की समयावधि, अधिकारी की तत्कालीन पदस्थापना और संबंधित निर्णयों की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।
इंदौर में भी काम कराने के बदले रकम मांगने के आरोप
मामले से जुड़ी जानकारी में इंदौर में काम कराने के बदले कुछ लोगों से रकम मांगे जाने के आरोप भी सामने आए हैं। शराब कारोबारियों की ओर से कथित तौर पर परेशान किए जाने की शिकायतों की भी चर्चा है। इन मामलों की भी पुलिस जांच कर सकती है।
अब जांच में खुलेगा कथित लेनदेन का राज
दीपम रायचुरा के निलंबन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के आरोपों के पीछे क्या तथ्य हैं।
जांच में संबंधित शिकायतों, कथित लेनदेन, शराब दुकान आवंटन से जुड़े रिकॉर्ड और अधिकारी की भूमिका की पड़ताल अहम होगी।
विभागीय कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि जांच कितनी निष्पक्षता और तेजी से आगे बढ़ती है तथा आरोपों पर क्या निष्कर्ष निकलता है।
संबंधित समाचार

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!