फिर टला बड़ा हादसा: कार पर चढ़ा कंटेनर; बाल-बाल बचा परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
खतरनाक भेरू घाट पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घाट से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रही कार से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
उतरते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी विशाल निनामा के अनुसार, कंटेनर और कार दोनों घाट से नीचे उतरते हुए मुंबई की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति में आ रहा कंटेनर अचानक संतुलन खो बैठा और आगे चल रही कार से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गया।
हादसे के वक्त कार में एक परिवार सवार था, जो इंदौर से धामनोद की ओर यात्रा कर रहा था। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छह दिनों में दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि, भेरू घाट पर यह पिछले छह दिनों में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले भी इसी घाट पर ढलान से उतरते समय एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से यह घाट एक बार फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता नजर आ रहा है।
न्यूट्रल में वाहन चलाना बन रहा हादसों की वजह
मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि घाट की ढलान पर कई वाहन चालक अपने वाहनों को न्यूट्रल गियर में छोड़ देते हैं, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाता और गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
संबंधित समाचार

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!