खबर
Top News

पं. भवानी कश्यप के निधन के बाद किए फर्जी साइन महाजन की महागड़बड़ी: तिलक नगर संस्था को जानकारी दिए बगैर कर लिया अनुमति का नवीनीकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
पं. भवानी कश्यप के निधन के बाद किए फर्जी साइन महाजन की महागड़बड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
15-21, तिलक नगर एक्सटेंशन स्थित इंडो किड्स स्कूल के संचालक राजेंद्र महाजन ने महागड़बड़ी को अंजाम दिया है। उसने संस्था के पदाधिकारियों को जानकारी दिए बगैर तिलक नगर संस्था के अध्यक्ष पं. भवानी कश्यप के निधन के पांच साल बाद उनके फर्जी हस्ताक्षर से बाले-बाले अपने स्कूल की अनुमति का नवीनीकरण कर इसी आधार पर शिक्षा विभाग से मान्यता भी हासिल कर ली।

मामले में तिलक नगर थाने में स्कूल के पूर्व कर्मचारी परीक्षित गंगराड़े, विजय पाटीदार एवं कमलेश गुर्जर द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि भ्रष्ट और बेईमान राजेंद्र महाजन को 1 मई 2012 को तिलक नगर संस्था के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पं. भवानी कश्यप ने इंडो किड्स स्कूल के लिए तिलक नगर एक्सटेंशन स्थित प्लॉट नं. 15 व 21 पर 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर बना भवन प्रतिवर्ष 1.30 लाख रुपए किराए पर दिया था।

ये करार 5 वर्ष के लिए था। इसके बाद 17 मार्च 2015 को कश्यप का निधन हो गया। इसी वर्ष संस्था द्वारा दी गई अनुमति नवीनीकृत कराना थी, लेकिन महाजन अगले तीन साल तक बिना अनुमति संस्था के भवन में स्कूल चलाता रहा। इस दौरान उसने स्कूल भवन का तय किराया भी संस्था को अदा नहीं किया। संस्था द्वारा 30 जून 2017 को भेजे गए नोटिस का भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

फर्जी तरीके से बनाया किराएदारी लेख... महाजन ने 19 फरवरी 2020 को सौ रुपए के स्टाम्प पर एक फर्जी किराएदारी लेख तैयार किया, जिस पर उसने न केवल पं. भवानी कश्यप के फर्जी हस्ताक्षर किए, बल्कि तय 5 वर्ष के बजाय इसकी अवधि 20 वर्ष, यानी 2012 से 30 जून 2032 तक कर ली, जबकि पं. कश्यप का निधन 5 वर्ष पूर्व ही हो चुका।

महाजन के निर्देश पर स्कूल प्राचार्य आरती जोशी ने शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता भी हासिल कर ली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी ये जानने की कोशिश नहीं की कि जिस व्यक्ति की 5 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, उसके हस्ताक्षर अब कैसे हो गए।

जालसाज महाजन का राजनीतिक रसूख... झूठ और जालसाजी से इंडो किड्स स्कूल चला रहा राजेंद्र महाजन खुद को भाजपा नेताओं से जुड़ा बताता है। स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, पूर्व पार्षद आशा व उनके पति होलासराय सोनी के साथ उसके कुछ फोटो भी हैं।

इसके अलावा महाजन शाजापुर की शुजालपुर सीट से विधानसभा का चुनाव सपाक्स प्रत्याशी के रूप में लड़ चुका है। यहां से उच्च शिक्षामंत्री इंदर परमार चुनाव जीते हैं।

उदावत के साथ ऑडियो वायरल... भ्रष्ट राजेंद्र महाजन का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह पार्षद व एमआईसी सदस्य राजेश उदावत से अपने स्कूल वाली जमीन-भवन को अपने नाम करवाने की गुहार कर रहा है।

इस पर उदावत उससे 50-50 की बात कर रहे हैं, जिसका आशय रुपयों से लगाया जा रहा है, क्योंकि संस्था की जिस 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन-भवन पर महाजन ने कब्जा जमा रखा है, वह वर्तमान में करोड़ों रुपए की है।

इसी ऑडियो में महाजन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया को लेकर अनर्गल टिप्पणी भी कर रहा है, जिसे उदावत बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। एक अन्य ऑडियो में महाजन पूर्व पार्षद पति होलासराय सोनी से भी ऐसी ही बात करता सुनाई दे रहा है।

संस्था का भवन हड़प गया... राजेंद्र महाजन को संस्था ने भवन दिया था। उसने 2017 के बाद से किराया नहीं दिया। कुछ बोलने पर वह जल्दी ही खाली करने का भरोसा देता है, लेकिन खाली नहीं करता। भवन के दो कमरे हमारे पास थे, लेकिन उसने अब उन पर भी कब्जा कर लिया है। हम उसके खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

अविनाश पचौरी, अध्यक्ष, तिलक नगर संस्था
सवाल सुनकर फोन काटा... मामले में इंडोकिड्स स्कूल के संचालक राजेंद्र महाजन ने सवाल सुनने के बाद फोन काट दिया।

संस्था व स्कूल के पूर्व कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत
स्कूल के पूर्व कर्मचारी परीक्षित गंगराड़े, विजय पाटीदार एवं कमलेश गुर्जर के साथ ही तिलक नगर संस्था ने भी थाने में शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संस्था अध्यक्ष अविनाश पचौरी व सचिव राकेश पाराशर ने भ्रष्ट और धोखेबाज राजेंद्र महाजन के खिलाफ 10 फरवरी 2024 को थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन दो वर्ष बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।

हालांकि महाजन के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खातों से पैसा निकालने का केस दर्ज है, जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 7 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 7 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 7 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 8 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 8 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!