बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: हितग्राहियों को किए हितलाभ वितरित; मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ/भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का कार्य सरकार और सामाजिक दोनों स्तर पर हो रहा है। बहनें स्व-सहायता समूहों को नई ताकत दे रही हैं। कृषि, पशुपालन, बैंक, उद्यम सखियां भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बहनों की सार्थक भूमिका से प्रत्येक परिवार में समृद्धि आ रही है।
राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों में 50 प्रतिशत स्थान बहनों के लिए आरक्षित है। सरकारी सेवाओं में बहनों के लिए 35 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखे गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा और राज्यसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड, थांदला, जिला झाबुआ में आयोजित स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृ्त्व में मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जब लगातार तीन बार पड़ौसी राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब झाबुआ के आसपास जनजातीय अंचल में विकास के अद्भुत कार्य हुए।
पूरी दुनिया गुजरात की शक्ति से परिचित हुई। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके मन में बहनों के लिए विशेष सम्मान है। उनके माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बहनें के सशक्तिकरण के लिए 300 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं।
स्व-सहायता समूहों से बहनों की समृद्धि का मार्ग खुल रहा है। यह आत्मनिर्भरता और समाजिक सशक्तिकरण का एक बड़ा आंदोलन बन रहा है। सहयोग और सहभागिता से समृद्ध होकर बहनें नए रिकॉर्ड बना रही हैं।
स्व-सहायता समूहों को राशि वितरित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया। इसमें झाबुआ जिले के 215 स्व-सहायता समूहों के लिए 10.8 करोड़ का ऋण भी शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले को 174.64 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों के भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों के लोकार्पण की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "आजीविका मेला'' प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
रोजगार दिलवाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिये निरन्तर नई पहल कर रही है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर अंचल में संचार क्षेत्र में नई इकाई की स्थापना की जाएगी। इससे 14 हजार नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गत 17 सितम्बर को धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। पीएम मित्र पार्क से 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कपास उत्पादक किसान इस पार्क से बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे।
जनजातीय बहुल क्षेत्र में जो पट्टे दिए गए हैं, उनकी नि:शुल्क रजिस्ट्री भी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोई मिशनरी धर्मान्तरण नहीं कर सकेगी। स्थानीय निवासी ज्यादा से ज्यादा गौशाला खोलें, दूध का उत्पादन बढाएं। ऐसे कार्यों के लिए सरकार पूरी सहायता कर रही है।
संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!