भीषण गर्मी की चपेट में मध्यप्रदेश: 47 डिग्री तक पहुंचा पारा; चार दिनों तक हीटवेव और तीव्र लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के कई शहरों में हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप, झुलसाने वाली हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
चार दिनों तक हीटवेव और तीव्र लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव और तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
47 डिग्री तक पहुंचा पारा
खजुराहो में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार प्रदेश का पारा 47 डिग्री तक पहुंचा है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में
प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दतिया, राजगढ़, दमोह, टीकमगढ़, गुना, सागर, सतना, ग्वालियर, रायसेन और रीवा समेत कई शहर तेज गर्मी से तपते रहे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ
राजधानी भोपाल में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। एयरपोर्ट ऑब्जर्वेटरी में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अरेरा हिल्स क्षेत्र में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया।
नए भोपाल में इस सीजन की पहली लू चली। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिसे मौसम विभाग ने “वॉर्म नाइट” की स्थिति बताया।
अधिकांश हिस्सों में लू का असर बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर और दमोह समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है और दिनभर गर्म हवाएं चल सकती हैं।
बाहर नहीं निकलने की सलाह
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, देवास, खरगोन, विदिशा, नर्मदापुरम और शहडोल समेत कई शहरों में भी अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
जानलेवा साबित होने लगी गर्मी
भीषण गर्मी अब जानलेवा भी साबित होने लगी है। सतना और टीकमगढ़ में मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों मामलों में लू लगने की आशंका जताई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की गिरफ्त में
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मई की शुरुआत में प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा था, लेकिन अब मौसम ने अचानक करवट ली है और पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की गिरफ्त में आ गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को लगातार पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप से बचने और ORS, नींबू पानी व नारियल पानी का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!