पागल श्वान का आधा दर्जन लोगों पर हमला: शिकायत पर निगम ने कहा- कल आएगी टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नादिया नगर में रविवार को आवारा श्वान ने कई लोगों पर हमला किया। करीब दो घंटे में आधा दर्जन लोगो को घायल किया।
आवारा श्वान इतना हिंसक हो गया था उसने कई लोगों को गंभीर घायल कर दिया। नादिया नगर, एलआईजी कॉलोनी, शिवशक्ति नगर और संजय नगर क्षेत्र में आवारा श्वानो का आतंक बना हुआ है। रविवार सुबह करीब 11 बजे लोगों पर एक आवारा श्वान ने अचानक हमला कर दिया।
पहले दो-तीन बाइक सवारों पर हमला करने की कोशिश की। वे जैसे-तैसे बचकर निकल गए। इसके बाद आवारा श्वान ने नादिया नगर के रहवासी लक्ष्मण वर्मा को दोनों हाथ के पंजे पर काट लिया। करीब दो घंटे तक हमले करता रहा।
अबीर पिता मनोज सहित कई लोगों पर हमला किया। रहवासियों के मुताबिक मोहल्ले में 10-15 श्वानों का झुंड है। इससे घर से निकलना तक दूभर है। जिस आवारा श्वान ने हमला किया बाद में वह घायल देखा गया, फिर पता नहीं चला।
कल आएगी टीम
रहवासियों ने बताया नगर निगम को फोन पर सूचना दी तो कंट्रोल रुम से जबाब मिला आज रविवार है। सोमवार को टीम आएगी। इस जवाब से रहवासियों में नाराजगी है। रहवासियों के मुताबिक वे पहले भी दो बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
पिछले साल 49 हजार लोगों पर हमले
शासकीय हुकुमचंद पाली क्लीनिक के अनुसार 2025 में आवारा श्वानों के हमले से 48,972 लोग घायल हुए। इसमें नाबालिग 8,727, महिलाएं 8,976 और पुरुषों की संख्या 31 हजार है। अन्य निजी अस्पतालों के आंकड़े अलग हैं
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!