मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम: लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने उद्योग नगर पालदा स्थित मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस के गोदाम पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट एमटीओ का अवैध भंडारण और क्रय-विक्रय पकड़ा।
कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू के निर्देशन में हुई इस जांच के बाद चार व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना भंवरकुआं और गांधी नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्लॉट नंबर 42-43 उद्योग नगर पालदा स्थित गोदाम की जांच के दौरान मौके पर 200 लीटर क्षमता वाले 46 लोहे के ड्रमों में इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट जैसा रंगविहीन और पेट्रोलियम गंधयुक्त तरल पदार्थ संग्रहित पाया गया। इसके अतिरिक्त गोदाम में 19 ड्रमों में लुब्रिकेंट ऑयल भी रखा मिला।
परिसर मंे खड़े लोडिंग वाहन (एमपी 09 जीएच 9235) में 12 ड्रम और वाहन (एमपी 09 एलपी 9938) में 1 ड्रम अवैध तरल पदार्थ लदा हुआ था। गोदाम के बाहर खड़े 12 हजार लीटर क्षमता वाले ट्रक टैंकर (एमपी 09 केडी 1696) से हौज पाइप के जरिये इस पदार्थ को ड्रमों में खाली कराया जा रहा था।
बिना लाइसेंस और सेफ्टी के चल रहा था कारोबार... विभाग के अनुसार मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस के परिसर में बिना विस्फोटक विभाग, फायर सेफ्टी विभाग की अनुमति या सॉल्वेंट व्यापार लाइसेंस के इस पदार्थ का अनधिकृत क्रय-विक्रय और भंडारण किया जा रहा था। यह कृत्य मध्य प्रदेश विलायक, रेफिनेट और स्लॉप (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 की कंडिका 3(5), 4(2) एवं 10 का स्पष्ट उल्लंघन है।
इन 4 आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला... मामले में मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस के मालिक विनय नंदकिशोर अग्रवाल, गोदाम मालिक विनोद नंदकिशोर अग्रवाल दोनों निवासी बारोदी शिवपुरी, प्रबंधक सौरभ मुकेश सोलंकी निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी इंदौर तथा ड्राइवर केवलराम भागीरथ सारदिया निवासी द्वारकापुरी हवा बंगला के पास इंदौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। छापामार दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी एसएस गामड़, नारायणसिंह मुवेल तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता और तृप्तिमाला मिश्रा शामिल थे।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!