लक्की ने मिलन ग्रीन्स में बनाए 20 अवैध बंगले: एमओएस खा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्ट और बेईमान बिल्डर लक्की शर्मा ने कनाड़िया रोड की विभिन्न लोकेशनों पर जमीनों के खेल कर रखे हैं। उसके किसी भी प्रोजेक्ट में एमओएस नहीं छोड़ा गया है और उसने कई सुविधाएं भी नहीं दी हैं।
इन बंगलों में एमओएस न होने से रहने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और वाहनों की पार्किंग सडक़ पर होगी जिससे आसपास के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि खुलासा फर्स्ट भ्रष्ट और बेईमान बिल्डरों-कॉलोनाइजरों को बेनकाब करने के अपने अभियान में लक्की शर्मा की करतूतों का निरंतर खुलासा कर रहा है।
उसके आलोक नगर में दो प्लॉटों को जोड़कर बनाए गए कमर्शियल कॉम्पलेक्स पर तो नगर निगम की नजर टेढ़ी हो गई है और उसे नोटिस दिया गया है, लेकिन अब उसका एक और कारनामा सामने आया है।
कनाड़िया बायपास के पार उसने मिलन ग्रीन्स कॉलोनी ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत काटी है, जिसमें 20 बंगले बनाए हैं। ये कालोनी करीब 8 एकड़ में है। यहां 950 से 1200 स्क्वेयर फीट पर बंगले बने हैं जिनमें से एक में भी एमओएस नहीं छोड़ा गया है।
अन्य सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं, जिसका नतीजा ये होगा कि जो भी ये बंगले क्रय करेगा उसे अपने वाहनों की पार्किंग सड़क पर करना होगी। इससे न केवल वाहन असुरक्षित रहेंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रैफिक की समस्या पैदा होगी वो अलग ही है।
इन बंगलों के निर्माण में लक्की शर्मा ने वहीं कारस्तानी की है। दो बंगलों के बीच दीवार एक ही है, जबकि ये अलग-अलग होना चाहिए। ये दीवार भी आठ इंची ही है जो नियम विरुद्ध है। ये बंगले जी+1 के हैं और ऊपर टॉवर है, लेकिन रहने वाले को भारी मुसीबतें झेलना होगी।
लक्की शर्मा इन बंगलों को 1.20 करोड़ से 1.50 करोड़ तक या इससे अधिक में बेच रहा है। लक्की ने तमाम सुविधाएं न देकर और एमओएस-ग्राउंड कवरेज न छोड़क अपनी तिजोरी तो भर ली, लेकिन नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाकर रख दी।
सूत्रों का कहना है कि ये निर्माण बिना निगम अधिकारियों की साठगांठ के संभव नहीं है। उनकी शह पर ही वो ऐसे खेल कर रहा है। मामले में लक्की शर्मा का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!