सोशल मीडिया पर प्यार: शादी और ससुराल में जुल्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

दहेज की मांग पूरी नहीं की तो मारपीट, पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला
पति की तीन शादियां पहले से, सास-जेठ पर देह व्यापार में धकेलने और जान से मारने की धमकी का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दहेज प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न की भयावह तस्वीर उजागर कर दी है। पीड़िता जेबा ने अपने पति इरफान पठान, सास तबस्सुम बी और जेठ सोहेल पठान पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने और डीसीपी कार्यालय पर लिखित शिकायत की है।
शिकायत में दहेज की मांग, लगातार मारपीट, स्त्रीधन हड़पने, तीन बार तलाक बोलकर जबरन घर से निकालने और देह व्यापार में धकेलने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता जेबा के अनुसार उसका और इरफान का प्यार सोशल मीडिया से शुरू हुआ था। जून 2025 में उसका निकाह इरफान पिता अमन पठान से हुआ था।
शुरुआती एक-डेढ़ माह तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते चले गए।
पति इरफान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सास-जेठ भी उसे पीटने के लिए उकसाने लगे। ससुराल पक्ष ने खुले तौर पर कहा कि उन्हें दहेज में कुछ नहीं मिला और वे उसे केवल दहेज के लिए ही लाए थे। इसके बाद उससे 5 लाख रुपए की मांग की गई।
सास और जेठ चलाते हैं सेक्स रैकेट
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी सास और जेठ एक सेक्स रैकेट चलाते हैं और उस पर अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी।
जेबा का दावा है कि इस संबंध में उसके मोबाइल फोन में सबूत मौजूद थे। जब मोबाइल में मौजूद सबूतों की भनक इरफान, उसकी मां और भाई को लगी तो उन्होंने उसका फोन छीन लिया और अपने पास रख लिया। इसके बाद अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
यहां तक कहा गया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके और उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। कुछ दिन पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पहले से तीन शादियां, सच्चाई छिपाकर किया निकाह
जेबा ने खुलासा किया कि वह तलाकशुदा थी और उसने यह बात शादी से पहले इरफान को बता दी थी, लेकिन इरफान ने यह नहीं बताया कि उसकी पहले से ही तीन शादियां हो चुकी हैं। जब यह सच्चाई सामने आई और पीड़िता ने विरोध किया तो अत्याचार करने लगा।
शादी के समय उसकी मां द्वारा दिए गए जेवरात और नकदी को इरफान और उसकी मां ने जबरन छीनकर अपने पास रख लिया। इसके बाद मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। शादी के कुछ समय बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा पहले 10 लाख की मांग की गई फिर 5 लाख की। मना किया तो मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
पैसों के लिए लड़कियां बदलते हैं
पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार ने शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार सब कुछ दिया था और अब वे कर्ज लेकर जीवनयापन कर रहे हैं। ससुराल वाले उसे बार-बार कहते थे कि वे केवल पैसों के लिए शादियां करते हैं और हर छह महीने या एक साल में लड़कियां बदलते रहते हैं।
पैसे न लाने पर उसे बेच देते हैं, कहने लगे तू नहीं लाई तो तुझे भी बेच देंगे। उन्होंने कहा मुझे लगातार देह व्यापार के लिए भी प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच मुझे इरफान के मोबाइल में से पुराने शादी के फोटो-वीडियो मिले, जिन्हें मैंने अपने मोबाइल में रख लिया।
इरफान के मोबाइल में कई चेट देह व्यापार से संबंधित भी थी, जिनके स्क्रीन शॉर्ट मेरे पास थे। वह कई लड़कियों को शादी के झांसे में फंसाने का प्रयास भी कर रहा था। इसका विरोध किया तो सास तबस्सुम बी ने इरफान से कहा कि वह जेबा को तलाक दे दे, वह उसकी दूसरी शादी करवा देगी।
इसके बाद इरफान ने तीन बार ‘तलाक’ कहकर मुझे घर से निकाल दिया। विरोध करने पर मोबाइल छीना गया और मुझे घर से जबरन बाहर कर दिया गया। घर से निकालने के बाद मैं अपने परिजन के पास रहने लगी।
उसने चंदननगर थाने में भी शिकायत की थी। अब उसने एसपी (डीसीपी) कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, स्त्रीधन, मोबाइल और सामान दिलाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!