खबर
Top News

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती: फिर करने लगा ब्लैकमेल; वारिश उर्फ वीरू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 12:13 pm
शेयर करें:
लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, होटल ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता श्री राजपूत करणी सेना के ऑफिस पहुंची, जिसके बाद संगठन के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और लव जिहादी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
एक दोस्त के माध्यम से मुलाकात हुई
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वारिश उर्फ वीरू शेख के खिलाफ धारा 376(2)(N), 506 भादंवि तथा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 का केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया वर्ष 2019 में उसकी एक दोस्त के माध्यम से वारिश से मुलाकात हुई थी। उसने उस समय अपना नाम वीरू बताया और मोबाइल नंबर लिया।

इसके बाद दोनों के बीच करीब छह महीने तक बातचीत होती रही। फरवरी 2020 में वीरू उसे फिल्म देखने के बहाने बाॅम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक होटल ले गया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उक्त फोटो-वीडियो डिलीट करने का कह दिया।

बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि वीरू की शादी किसी अन्य युवती से होने वाली है। इस पर उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। वर्ष 2022 में आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और खुद की शादी से खुश नहीं होने तथा उससे शादी करने की इच्छा जताई।

बातचीत से इनकार करने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कहा कि इन्हें डिलीट करवाना है, तो उससे मिलना होगा। फोटो-वीडियो वायरल होने के डर से युवती जब बाॅम्बे हॉस्पिटल के सामने उससे मिली तो आरोपी उसे दोबारा उसी होटल में ले गया।

जबरदस्ती संबंध बनाए
वहां उसे जानकारी मिली कि आरोपी का नाम वीरू नहीं, बल्कि वारिश शेख है। युवती ने पहचान छिपाने को लेकर आपत्ति ली तो वारिश ने उसे डराया-धमकाया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर जबरदस्ती संबंध बनाए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया बाद में उसने वारिश से सभी संपर्क खत्म कर लिए। करीब छह महीने से उसे जानकारी मिल रही थी कि वारिश उसके बारे में अलग-अलग जगहों पर गलत बातें फैलाने के साथ ही उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

कुछ फोटो-वीडियो वायरल भी किए जा चुके हैं। इस पर उसने अपनी बहन निधि वर्मा को पूरी बात बताई, जिसके बाद 27 अगस्त को लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

कुछ अन्य युवतियों के भी शिकार होने की शंका
मामले में राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत ने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ अन्य युवतियों से जुड़े गंभीर आरोपों की जानकारी भी संगठन को मिली है।

संगठन द्वारा इनसे संबंधित सामग्री पुलिस के समक्ष रखी जाएगी। अन्य पीड़ित युवतियां सामने आती हैं, तो उनके बयान के आधार पर भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

संबंधित समाचार

एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

1 minute ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

2 minutes ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

13 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

18 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

19 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

23 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

25 minutes ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

36 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

about 1 hour ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 1 hour ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

about 1 hour ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 2 hours ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!